लाइव न्यूज़ :

दिग्विजय सिंह के समर्थन में आए राशिद अल्वी, सरकार से सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो दिखाने की मांग की

By शिवेंद्र राय | Updated: January 27, 2023 11:31 IST

पुलवामा हमले और सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर दिए बयान के बाद मुश्किलों में घिरे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को राशिद अल्वी का साथ मिल गया है। राशिद अल्वी ने कहा है कि हम सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत नहीं मांग रहे हैं लेकिन लेकिन सरकार अपने दावे वाला वीडियो दिखाए।

Open in App
ठळक मुद्देदिग्विजय सिंह के समर्थन में आए राशिद अल्वीकहा- हम सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत नहीं मांग रहे हैंकहा- सरकार अपने दावे वाला वीडियो दिखाए

नई दिल्ली:  कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के पुलवामा हमले और सर्जिकल स्ट्राइक पर दिए बयान के बाद राजनीतिक बयानबाजी का दौर जारी है। अब इसमें कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता नेता राशिद अल्वी भी कूद पड़े हैं। 

राशिद अल्वी ने कहा, "हमें अपने सुरक्षाबलों पर भरोसा है लेकिन भाजपा पर नहीं। अगर सरकार के पास सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो है तो उसे दिखाना चाहिए। इसमें क्या गलत है कि दिग्विजय सिंह सरकार से इसे दिखाने के लिए कह रहे हैं? हम सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत नहीं मांग रहे हैं, लेकिन सरकार अपने दावे वाला वीडियो दिखाए।"

राशिद अल्वी ने आगे कहा, "सुषमा स्वराज हमारे बीच नहीं हैं उन्होंने कहा था कि हमने ऐसी जगह सट्राइक की है जहां कोई मारा ना जाए। यूपी के मुख्यमंत्री ने कहा था कि 400 लोग मरे हैं, किस पर यकीन करें? सरकार वीडियो दिखा दे ताकि ये जो शक पैदा हो रहा है वो दूर हो जाए।"

बता दें कि मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कुछ दिन पहले कहा था, "पुलवामा आतंकवाद का केंद्र बन चुका है। वहां हर गाड़ी की जांच होती है लेकिन एक गाड़ी बिना जांच पड़ताल के उल्टी दिशा से आती है और सुरक्षाकर्मियों के काफिले से टकराती है जिसमें हमारे सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो जाते हैं। मगर भाजपा सरकार ने इस घटना की जानकारी लोकसभा और जनता के सामने क्यों नहीं रखी। इसी तरह सर्जिकल स्ट्राइक की बात करते हैं लेकिन प्रमाण कुछ नहीं दिया। भाजपा केवल झूठ पर राज कर रही है।"

दिग्विजय सिंह के इस बयान के बाद खूब राजनीतिक बयानबाजी भी हुई। भाजपा ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला तो कांग्रेस पार्टी फंसी हुई नजर आई। दिग्विजय सिंह के बयान से कांग्रेस ने किनारा करते हुए कहा था कि हमें सेना पर पूरा भरोसा है और हम दिग्विजय सिंह के बयान का समर्थन नहीं करते हैं। पार्टी को साफ करना पड़ा कि ये  दिग्विजय सिंह का निजी बयान है और पार्टी का उनके इस बयान से कोई लेना देना नहीं है। 

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलाजम्मू कश्मीरदिग्विजय सिंहकांग्रेसBJPराहुल गांधीभारत जोड़ो यात्रा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?