लाइव न्यूज़ :

Yoga Day को लेकर दिग्विजय सिंह का पीएम मोदी पर तंज, कहा- आडवाणी जी ने ठीक कहा था आप अच्छे इवेन्ट मैनेजर हैं

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 21, 2019 10:27 IST

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मोदी जी योग को आप प्रचारित कर रहे हैं उसके लिये बधाई। लेकिन, योग ध्यान प्रणायम अनेक प्रकार के होते हैं और हर व्यक्ति के शरीर की बनावट पर यह निर्भर करता है कि कौन सा आसन ध्यान प्रणायम उसके शरीर के लिये उपयुक्त होगा।'

Open in App

21 जून को पूरी दुनिया योग दिवस को मना रही है। यहां तक की भारत में आज लाखों लोगों ने एकजुट होकर योग किया है। इस बीच योग दिवस को लेकर सियासी दांव-पेंच देखने को मिले है। कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। साथ ही साथ उन पर तंज कस दिया।

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मोदी जी योग को आप प्रचारित कर रहे हैं उसके लिये बधाई। लेकिन, योग ध्यान प्रणायम अनेक प्रकार के होते हैं और हर व्यक्ति के शरीर की बनावट पर यह निर्भर करता है कि कौन सा आसन ध्यान प्रणायम उसके शरीर के लिये उपयुक्त होगा।'

आगे उन्होंने कहा, 'जिस प्रकार से आप इसे मीडिया ईवेन्ट बना रहे हैं यह पूर्ण रूप से अनुचित है। हर व्यक्ति को उसके शरीर की बनावट के आधार पर किसी अच्छे वैद्य के मार्ग दर्शन में ही योग आसन करना चाहिए अन्यथा हर कोई आसन उसका नुक्सान भी कर सकता है। योग को आयुर्वेद चिकित्सा के साथ जोड़ना ही उचित होगा।'

दिग्विजय सिंह ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण लालकृष्ण आडवाणी के एक कथन को याद दिलाते हुए कहा, 'आडवाणी जी ने ठीक ही कहा था आप बड़े अच्छे इवेन्ट मैनेजर हैं। मैं उसमें यह भी जोड़ना चाहता हूँ कि आप अच्छे ईवेन्ट मेनेजर के साथ बहुत अच्छे मीडिया मेनेजर भी है। आपकी सफलता का यही राज है। है ना?'उन्होंने कहा, 'मैं पिछले 40 वर्षों से योग ध्यान और प्रणायम कर रहा हूँ। शरीर को स्वस्थ रखने के लिये इस से और कोई अच्छा  तरीका नहीं है।'

टॅग्स :अंतर्राष्ट्रीय योग दिवसदिग्विजय सिंहकांग्रेसनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल