लाइव न्यूज़ :

केंद्र की किसान नीति के खिलाफ डिजिटल अभियान को मिला भारी समर्थन: तृणमूल कांग्रेस

By भाषा | Updated: December 27, 2020 01:22 IST

Open in App

कोलकाता, 26 दिसंबर तृणमूल कांग्रेस ने शनिवार को दावा किया कि कृषक समुदाय के प्रति नरेंद्र मोदी सरकार की नीति के खिलाफ पार्टी के डिजिटल मीडिया अभियान को ट्विटर पर भारी समर्थन मिला है।

तृणमूल कांग्रेस ने एक बयान में कहा कि ‘हैशटैग किसानों के खिलाफ मोदी’ चलाकर पार्टी का उद्देश्य देश के ' किसानों के खिलाफ बढ़ते अपराधों' को उजागर करना है।

बयान में कहा गया,"फिलहाल यह हैशटैग भारत में नंबर तीन पर ट्रेंड कर रहा हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के किसान ऐसी सरकार देख रहे हैं जो वास्तव में किसान विरोधी है।’’

तृणमूल कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली के पास विरोध कर रहे किसानों से बात की और उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी पार्टी उनके साथ खड़ी है।

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ दल ने आंदोलनरत किसानों से बातचीत के लिए भी पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भेजा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब