कांग्रेस और ममता बनर्जी के मतभेद सतह पर आए, अधीर रंजन चौधरी ने कहा - 'भाजपा और दीदी एक ही भाषा बोल रहे हैं'

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: February 3, 2024 03:21 PM2024-02-03T15:21:00+5:302024-02-03T15:22:18+5:30

तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ने कांग्रेस को अपने बयानों से असहज कर रखा है। उन्होंने पश्चिम बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की है। बनर्जी ने कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की भी आलोचना की।

Differences between Congress and Mamata Banerjee Adhir Ranjan Choudhary said BJP and Didi speaking same | कांग्रेस और ममता बनर्जी के मतभेद सतह पर आए, अधीर रंजन चौधरी ने कहा - 'भाजपा और दीदी एक ही भाषा बोल रहे हैं'

(फाइल फोटो)

Highlights ममता बनर्जी ने कांग्रेस को हिंदी भाषी राज्यों में भाजपा से मुकाबला करने की चुनौती दी थीकांग्रेस और ममता बनर्जी के मतभेद सतह पर आए अधीर रंजन चौधरी ने कहा - 'भाजपा और दीदी एक ही भाषा बोल रहे हैं'

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार, 2 फरवरी को कांग्रेस को हिंदी भाषी राज्यों में भाजपा से मुकाबला करने की चुनौती दी थी और कहा था कि उन्हें संदेह है कि सबसे पुरानी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में 40 सीट भी हासिल कर पाएगी। बनर्जी ने कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की भी आलोचना की, जो राज्य के छह जिलों से होकर गुजरी। अब कांग्रेस ने ममता बनर्जी पर पलटवार किया है और उनपर बीजेपी की भाषा बोलने का आरोप लगाया है।

मुर्शिदाबाद में पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "भाजपा बोलती है कि कांग्रेस खत्म हो गई है, कांग्रेस के पास कुछ नहीं है। वहीं भाजपा के सुर में सुर मिलाते हुए ममता बनर्जी बोलती हैं कि कांग्रेस को 40 सीटें भी मिल जाएं तो बहुत है। भाजपा और PM मोदी बोलते हैं कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती है, यही बात ममता बनर्जी भी बोलती हैं... क्यों भाजपा और दीदी एक ही भाषा बोल रहे हैं? आप(ममता बनर्जी) बोलती हैं कि INDIA गठबंधन का नामकरण आपने किया है, तो फिर आज आपको INDIA गठबंधन क्यों खराब लग रहा है? आपके लिए राज्य पहले है... राहुल गांधी के लिए देश पहले है, बाकी सब बाद में है।"

बता दें कि तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ने कांग्रेस को अपने बयानों से असहज कर रखा है। उन्होंने पश्चिम बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की है। ममता का कहना है कि मैंने प्रस्ताव दिया कि कांग्रेस 300 सीट पर चुनाव लड़े (देश भर में जहां भाजपा मुख्य विपक्ष है), लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान देने से इनकार कर दिया। अब, वे मुस्लिम मतदाताओं को अपने पाले में करने के लिए राज्य में आए हैं। मुझे संदेह है कि यदि वे 300 सीट पर चुनाव लड़ते हैं, तो क्या वे 40 सीट भी जीत पाएंगे।'

बनर्जी ने दोहराया कि उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन करने की इच्छुक थी, लेकिन उसने उनके प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। ममता ने कहा कि हम गठबंधन के लिए तैयार थे, उन्हें दो सीट की पेशकश की थी जिसे उन्होंने अस्वीकार कर दिया। अब उन्हें सभी 42 सीट पर अकेले चुनाव लड़ने दें। तब से, हमारे बीच कोई बातचीत नहीं हुई है।

बनर्जी ने कांग्रेस को उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराने की चुनौती दी। उन्होंने कहा किअगर आपमें हिम्मत है तो यूपी, बनारस, राजस्थान, मध्य प्रदेश में भाजपा को हराएं।

Web Title: Differences between Congress and Mamata Banerjee Adhir Ranjan Choudhary said BJP and Didi speaking same

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे