क्या रजनीकांत ने छोड़ दिया राजनीतिक पारी का ख्वाब? नई फिल्में साइन करने पर उठे सवाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 14, 2019 11:13 AM2019-10-14T11:13:31+5:302019-10-14T11:13:31+5:30

रजनीकांत ने ढाई साल पहले अपनी राजनीतिक पार्टी लॉन्च करने की घोषणा की थी। उसके बाद से उन्होंने फिल्में तो कई साइन की लेकिन पार्टी लॉन्च करने की कवायद ठंडे बस्ते में चली गई।

Did Rajinikanth leave the dream of a political Party? Questions raised after signing new movies | क्या रजनीकांत ने छोड़ दिया राजनीतिक पारी का ख्वाब? नई फिल्में साइन करने पर उठे सवाल

क्या रजनीकांत ने छोड़ दिया राजनीतिक पारी का ख्वाब? नई फिल्में साइन करने पर उठे सवाल

Highlights राजनीतिक गलियारे में सवाल उठने लगे हैं कि रजनीकांत अपनी राजनीतिक पार्टी लॉन्च करने के लिए गंभीर हैं भी या नहीं?राजनीतिक पार्टी बनाने की इस घोषणा के बाद उन्होंने पांच फिल्में साइन कर ली हैं।

तमिल सुपरस्टार रजनीकांत ने रविवार को 10 दिन की आध्यात्मिक छुट्टी के लिए हिमालय चले गए। इस बीच उन्होंने कलानिधि मारन के बैनर तले एक नई फिल्म साइन कर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने मुरुगादास की फिल्म दरबार की शूटिंग पूरी की है। ऐसे में राजनीतिक गलियारे में सवाल उठने लगे हैं कि रजनीकांत अपनी राजनीतिक पार्टी लॉन्च करने के लिए गंभीर हैं भी या नहीं?

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक रजनीकांत ने 31 दिसंबर 2017 को चेन्नई में अपने समर्थकों के से भरी एक सभा को संबोधित किया था। उन्होंने जयललिता और करुनानिधि के निधन के बाद खाली हुई तमिलनाडु की राजनीति में शामिल होने के संकेत दिए थे। उन्होंने कहा था कि ये एक लड़ाई है। लड़ने के लिए लिए तैयार हो जाओ।

राजनीतिक पार्टी बनाने की इस घोषणा के बाद उन्होंने पांच फिल्में साइन कर ली हैं। विधानसभा चुनाव 20 महीने दूर हैं। रजनीकांत ने कहा था कि उनकी पार्टी सभी 234 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। लेकिन पार्टी लॉन्च कब होगी इसका कोई पता नहीं है। 

अक्टूबर 2018 में रजनीकांत ने राजनीतिक घोषणा की थी कि पार्टी लॉन्च करने का 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। हाल ही में रजनीकांत के दो सहयोगियों ने दावा किया था कि थलाइवा की राजनीतिक पार्टी अप्रैल 2020 में लॉन्च हो जाएगी। लेकिन जिस तरह से रजनीकांत ताबड़तोड़ फिल्में साइन कर रहे हैं उससे राजनीतिक पंडितों के मन में रजनीकांत की राजनीतिक पारी पर सवाल उठने लगे हैं।

Web Title: Did Rajinikanth leave the dream of a political Party? Questions raised after signing new movies

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे