लाइव न्यूज़ :

हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव छोड़कर बैंकॉक नहीं कंबोडिया गए राहुल गांधी, उन्होंने बनाई चुनाव से दूरी?

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 7, 2019 11:30 IST

महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव है। इस साल हुए लोकसभा में कांग्रेस को मिली करारी के कांग्रेस अध्यक्ष के पद से उन्होंने इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद से राहुल पार्टी की बैठकों और विचार-विमर्श से दूर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के बीच राहुल गांधी के विदेश जाने की खबरें चर्चा का विषय बनी हुई हैं। पहले कहा गया कि वह बैंकॉक गए हैं।अब कहा जा रहा है कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कंबोडिया के दौरे पर हैं।

हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के बीच राहुल गांधी के विदेश जाने की खबरें चर्चा का विषय बनी हुई हैं। पहले कहा गया कि वह बैंकॉक गए हैं। इसके बाद अब कहा जा रहा है कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कंबोडिया के दौरे पर हैं। उनके बारे में कहा गया कि वह शनिवार शाम को निजी दौरे पर गए हैं। जबकि, कांग्रेस ने रिपोर्टों की पुष्टि करने से इनकार कर दिया। बता दें, 2014 के आम चुनाव में पार्टी को मिली हार के बाद 2915 में भी राहुल गांधी बैंकॉक गए थे।

इससे पहले बैंकॉक ट्विटर ट्रेंड होने के बाद कांग्रेस के नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने जवाब देते हुए ट्वीट किया, 'किसी व्यक्ति के सार्वजनिक जीवन को उसके व्यक्तिगत जीवन को एक साथ नहीं मिलाया जाना चाहिए। हमें हर किसी को स्वतंत्रता और गोपनीयता की एक शाश्वत भावना से जोड़ने की आवश्यकता है। आखिरकार, यह एक प्रगतिशील और उदार लोकतंत्र का मूल और स्पष्ट सिद्धांत है।' राहुल गांधी के दौरे के मायने इसलिए निकाले जा रहे हैं कि महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव है। इस साल हुए लोकसभा में कांग्रेस को मिली करारी के कांग्रेस अध्यक्ष के पद से उन्होंने इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद से राहुल पार्टी की बैठकों और विचार-विमर्श से दूर रहे हैं। सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या वह आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी के लिए प्रचार करेंगे।

बता दें कि महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में राहुल गांधी का भी नाम शामिल हैं। पार्टी द्वारा जारी सूची के मुताबिक, उन्हें महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव प्रचार अभियान में हिस्सा लेना है। दोनों ही राज्यों में कांग्रेस पार्टी अंदरूनी कलह से जूझ रही है।

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव इसी महीने की 21 तारीख को होंगे। 24 अक्टूबर को चुनाव नतीजे घोषित किए जाएंगे। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होना है, तो हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा।

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन २०१९राहुल गांधीकांग्रेसमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब