लाइव न्यूज़ :

मस्जिद बनने पर विश्व प्रसिद्ध हो जाएगा धन्नीपुर गांव: ग्रामीण

By भाषा | Updated: February 7, 2020 07:07 IST

भूमि का यह टुकड़ा जिला मुख्यालय से 18 किलोमीटर दूर है। धन्नीपुर गांव के प्रधान राकेश यादव ने कहा, ‘‘मस्जिद में दुनियाभर के लोग आएंगे और इससे हमारा गांव प्रसिद्ध हो जाएगा। केवल मुस्लिम ही नहीं, हिंदू लोग भी मस्जिद का स्वागत करने और इसके निर्माण में सहायता देने को तैयार हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देअयोध्या से भाजपा विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा, ‘‘धन्नीपुर में मस्जिद निर्माण का मैं स्वागत करता हूं। मैं जल्द ही वहां जाऊंगा और मुस्लिम समुदाय के सदस्यों से मुलाकात करूंगा। मस्जिद के निर्माण में मैं अपनी सेवा और सहायता दूंगा।’’ स्थानीय व्यापारी हाजी सलीम ने कहा, ‘‘राम मंदिर निर्माण के बाद जिस तरह दुनियाभर के हिंदू अनुयायी अयोध्या आएंगे, उसी तरह दुनियाभर के मुस्लिम अनुयायी मस्जिद में नमाज अदा करने धन्नीपुर आएंगे। इससे गांव का विकास होगा।’’

फैजाबाद (उप्र), धन्नीपुर के निवासियों ने मस्जिद निर्माण के लिए क्षेत्र में स्थान आवंटित करने पर प्रसन्नता जाहिर की है और उम्मीद जताई है कि मस्जिद बनने पर उनका गांव दुनियाभर में प्रसिद्ध हो जाएगा।

उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा के अनुसार राज्य सरकार ने लखनऊ राजमार्ग पर अयोध्या में सोहवाल तहसील के धन्नीपुर गांव में जमीन का आवंटन पत्र सुन्नी वक्फ बोर्ड को दे दिया है।

भूमि का यह टुकड़ा जिला मुख्यालय से 18 किलोमीटर दूर है। धन्नीपुर गांव के प्रधान राकेश यादव ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘मस्जिद में दुनियाभर के लोग आएंगे और इससे हमारा गांव प्रसिद्ध हो जाएगा। केवल मुस्लिम ही नहीं, हिंदू लोग भी मस्जिद का स्वागत करने और इसके निर्माण में सहायता देने को तैयार हैं।’’

अयोध्या से भाजपा विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा, ‘‘धन्नीपुर में मस्जिद निर्माण का मैं स्वागत करता हूं। मैं जल्द ही वहां जाऊंगा और मुस्लिम समुदाय के सदस्यों से मुलाकात करूंगा। मस्जिद के निर्माण में मैं अपनी सेवा और सहायता दूंगा।’’

स्थानीय व्यापारी हाजी सलीम ने कहा, ‘‘राम मंदिर निर्माण के बाद जिस तरह दुनियाभर के हिंदू अनुयायी अयोध्या आएंगे, उसी तरह दुनियाभर के मुस्लिम अनुयायी मस्जिद में नमाज अदा करने धन्नीपुर आएंगे। इससे गांव का विकास होगा।’’

एक अन्य निवासी आरती देवी ने कहा कि मस्जिद से गांव को नई पहचान मिलेगी और इससे गांव के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे।

टॅग्स :अयोध्याराम मंदिरबाबरी मस्जिद विवाद
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठRam Navami 2026: आइए श्रीराम को जीवन में स्थापित करें!

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

पूजा पाठराम राज्य: वैश्विक शांति का कालजयी मार्ग?, जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब