लाइव न्यूज़ :

चुनाल बाद हुई हिंसा से प्रभावित लोगों के लिए बने असम के शिविरों का दौरा करेंगे धनखड़

By भाषा | Updated: May 12, 2021 20:16 IST

Open in App

कोलकाता, 12 मई पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ असम के शिविरों का दौरा करेंगे जहां चुनाव बाद हुई हिंसा के चलते कुछ लोग शरण लेकर रह रहे हैं।

धनखड़ ने एक ट्वीट में कहा कि कूच बिहार में चुनाव बाद की हिंसा में प्रभावित इलाकों का बृहस्पतिवार को दौरा करने के बाद वह शुक्रवार को असम का दौरा करेंगे।

उन्होंने ट्वीट किया कि वह कूच बिहार में माथाभंगा, सीतलकूची, सिताई और दिनहाटा जाएंगे।

वहीं, शुक्रवार को धनखड़ “असम में रनपगली और श्रीरामपुर शिविरों में जाएंगे जहां चुनाव के बाद बदला लेने के लिए हुई हिंसा की वजह से पश्चिम बंगाल के कुछ लोगों ने सुरक्षा के लिए शरण ली है।”

रनपगली असम के धुब्री जिले में है और श्रीरामपुर कोकराझार जिले में। दोनों जिले पश्चिम बंगाल से सटे हुए हैं।

पश्चिम बंगाल में चौथे चरण के विधानसभा चुनाव के दौरान 10 अप्रैल को सीतलकूची में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) कर्मियों की गोलीबारी में चार लोगों की और गुंडों की तरफ से चलाई गई गोली में पहली बार मतदान करने जा रहे युवक की मौत हो गई थी।

चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद से राज्य के विभिन्न स्थानों से हिंसा की खबरें आईं हैं जहां विपक्षी भाजपा और सत्तारूढ़ टीएमसी दोनों ही एक-दूसरे पर अपने कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगा रही हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने छह मई को कहा था कि दोनों दलों के बीच झड़पों में कुल 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू