लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में आगामी सत्र से लागू होगी राष्ट्रीय शिक्षा नीति, गीता और रामायण को सिलेबस में किया जाएगा शामिल: शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 2, 2022 09:53 IST

उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का कहना है कि आगामी सत्र में राज्य में नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (राष्ट्रीय शिक्षा नीति) लागू की जाएगी। उन्होंने ये भू कहा कि हम जनता से सुझाव लेने और शिक्षाविदों से परामर्श करने के बाद पाठ्यक्रम में वेद, गीता, रामायण और उत्तराखंड के इतिहास को शामिल करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देनई शिक्षा नीति के अनुसार वेद पुराण और गीता के साथ स्थानीय लोक भाषाओं को भी प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। नए पाठ्यक्रम में उत्तराखंड आंदोलन का इतिहास और यहां के महापुरुषों के बारे में भी छात्रों को पढ़ाया जाएगा।

देहरादून: उत्तराखंड में आने वाले सत्र से नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (राष्ट्रीय शिक्षा नीति) लागू होने जा रही है। राज्य के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति आगामी सत्र में लागू की जाएगी। हम जनता से सुझाव लेने और शिक्षाविदों से परामर्श करने के बाद पाठ्यक्रम में वेद, गीता, रामायण और उत्तराखंड के इतिहास को शामिल करेंगे।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति में यह स्पष्ट कहा गया है कि भारतीय ज्ञान परंपराओं के आधार पर शिक्षा नीति होनी चाहिए। नई शिक्षा नीति के अनुसार वेद पुराण और गीता के साथ स्थानीय लोक भाषाओं को भी प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। नई शिक्षा नीति लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य होगा। शिक्षा मंत्री ने कहा, "जल्द ही नया सिलेबस तैयार किया जाएगा और कैबिनेट की बैठक में नई शिक्षा नीति के प्रावधानों पर मुहर लगाई जाएगी।"

जानकारी के मुताबिक नए पाठ्यक्रम में उत्तराखंड आंदोलन का इतिहास और यहां के महापुरुषों के बारे में भी छात्रों को पढ़ाया जाएगा। छात्रों को उत्तराखंड के इतिहास के साथ राज्य के भूगोल के बारे में भी पढ़ाया जाएगा। बताते चलें कि कई मायनों में नई शिक्षा व्यवस्था को अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि पहले छात्रों की काबिलियत का आंकलन सिर्फ किताबी ज्ञान को माध्यम मानते हुए किया जाता था। मगर राष्ट्रीय शिक्षा नीति समझ को प्राथमिकता देती है।

टॅग्स :नेशनल एजुकेशन पालिसीउत्तराखण्डDhan Singh Rawat
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष