लाइव न्यूज़ :

IndiGo flight delays: डीजीसीए ने देश भर में उड़ान में देरी पर इंडिगो से मांगा स्पष्टीकरण

By रुस्तम राणा | Updated: July 3, 2022 17:34 IST

रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश भर में इंडिगो की कई उड़ानें क्रू मेंबर्स की अनुपलब्धता के कारण निर्धारित समय से पीछे चल रही थीं। लिहाजा डीजीसीए ने संज्ञान लेते हुए कंपनी से इसका स्पष्टीकरण मांगा है।

Open in App
ठळक मुद्देक्रू मेंबर्स की कमी के कारण निर्धारित समय से पीछे चल रही थीं उड़ानेंइस संबंध में DGCA ने एयरलाइन अधिकारियों से मांगा है स्पष्टीकरण

नई दिल्ली: नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एयरलाइन कंपनी इंडिगो के खिलाफ देश भर में बड़े पैमाने पर उड़ान में देरी के लिए कड़ा संज्ञान लिया है और इस संबंध में एयरलाइन अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश भर में इंडिगो की कई उड़ानें क्रू मेंबर्स की अनुपलब्धता के कारण निर्धारित समय से पीछे चल रही थीं।

शनिवार को केबिन क्रू की कमी के कारण इंडिगो की कई उड़ानों में कथित तौर पर देरी हुई। टाइम्स ऑफ इंडिया एक लेख में उड्डयन मंत्रालय के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा गया है कि इंडिगो की केवल 45 प्रतिशत उड़ानें दिन में समय पर संचालित हो सकीं। कथित तौर पर कोविड -19 महामारी के बाद से वेतन में कटौती से क्रू सदस्य नाखुश हैं। मंत्रालय ने इंडिगो के आंकड़े 45.2 प्रतिशत पर सूची में सबसे नीचे रखा है।

डीजीसीए के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, "नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने इंडिगो के खिलाफ कड़ा संज्ञान लिया है और देश भर में भारी उड़ान देरी के पीछे स्पष्टीकरण मांगा है।" 

आपको बता दें कि एयरलाइन कंपनी इंडिगो 1600 से अधिक उड़ानें संचालित करती है जिनमें घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें शामिल हैं। इन उड़ानों में आधे से अधिक शनिवार को देरी से आए। इंडिगो ने अभी तक देरी पर एक बयान जारी नहीं किया है।

टॅग्स :DGCAIndigoIndigo Airlines
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार2 अप्रैल से घरेलू-अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 275 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक ईंधन शुल्क?, एयरलाइन इंडिगो में महंगा हुआ हवाई सफर?

कारोबारविमान ईंधन की कीमत बढ़ाकर रिकॉर्ड 2,07,341.22 रुपये प्रति किली, जानें जेब पर असर

भारतवीर विक्रम यादव नए DGCA प्रमुख नियुक्त, फैज़ अहमद किदवई DoPT में स्थानांतरित

कारोबारIndiGo ने विलियम वॉल्श को सीईओ नियुक्त किया, 3 अगस्त 2026 तक संभालेंगे पदभार

भारतविमान में 161 यात्री, आईजीआई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, विशाखापत्तनम से आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया