लाइव न्यूज़ :

DGCA ने एयरलाइनों से कहा- खराब मौसम में विमानों के संचालन से पहले खतरे का आकलन करें

By भाषा | Updated: July 3, 2019 05:53 IST

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एक सर्कुलर में कहा कि एयरलाइनों को कॉकपिट में पर्याप्त अनुभवी क्रू उपलब्ध कराना चाहिए और प्रतिकूल मौसम के दौरान विमानों का संचालन करने से संबंधित बातों को भी ध्यान रखा जाना चाहिए।

Open in App

खराब मौसम में लैंडिंग के बाद विमानों के रनवे पर फिसलने की कई घटनाओं के मद्देनजर भारतीय नागर विमानन निगरानी संस्था डीजीसीए ने मंगलवार को एयरलाइनों से ऐसी स्थितियों में विमानों का संचालन करने से पहले जोखिम का आकलन करने के निर्देश दिए।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एक सर्कुलर में कहा कि एयरलाइनों को कॉकपिट में पर्याप्त अनुभवी क्रू उपलब्ध कराना चाहिए और प्रतिकूल मौसम के दौरान विमानों का संचालन करने से संबंधित बातों को भी ध्यान रखा जाना चाहिए।

‘‘मानसून ऑपरेशंस’’ नाम का यह सर्कुलर तब जारी किया गया है जब मुंबई हवाईअड्डे पर सेवाएं निलंबित है। जयपुर से उड़ान भरने वाला स्पाइसजेट का एक विमान भारी बारिश के बीच मुंबई हवाईअड्डे पर उतरने के बाद मुख्य रनवे पर फिसल गया था और घास के एक मैदान में फंस गया था।

डीजीसीए ने कहा, ‘‘मानसून के दौरान विमानों के संचालन में चुनौतियां आती है जिसके कारण लंबे समय से दिक्कतें आ रही हैं।’’ एयरलाइनों को विभिन्न दिशा-निर्देश जारी करते हुए सर्कुलर में कहा गया है, ‘‘विमान के क्रू सदस्यों को विपरीत मौसम में संचालन के दौरान विमान की रुकावटों और उड़ान भरने/लैंडिंग के बारे में अच्छी तरह परिचित होना चाहिए।’’

इसमें कहा गया है कि न्यूनतम कॉकपिट अनुभव का पालन करते हुए एयरलाइनों को विपरीत मौसम परिस्थितियों के दौरान विमानों का संचालन करने से पहले खुद खतरे का आकलन करना चाहिए। डीजीसीए में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वह लैंडिंग के बाद विमानों के रनवे पर फिसलने की घटनाओं की जांच कर रहा है। इससे पहले दिन में स्पाइसजेट का एक विमान कोलकाता हवाईअड्डे पर उतरते समय रनवे पर फिसल गया था और इससे चार लाइटों को नुकसान पहुंचा था।

गौरतलब है कि 30 जून को भोपाल से स्पाइसजेट का एक अन्य विमान भारी बारिश और तेज हवा के कारण सूरत हवाईअड्डे पर रनवे से फिसल गया था। उसी दिन एयर इंडिया एक्सप्रेस का भी एक विमान मंगलुरू हवाईअड्डे पर लैंडिंग के बाद फिसल गया था और नरम मैदान में फंस गया था। 

टॅग्स :मौसमफ्लाइट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारATF Price: क्या 1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा हवाई सफर? जेट फ्यूल के दाम ₹2 लाख के पार, एयरलाइन कंपनियों की बढ़ी मुश्किलें

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर