लाइव न्यूज़ :

निःशुल्क अनाज वितरण व हेल्थ चेकअप के साथ भक्त धूमधाम से मुंबई में मनायेंगे राधे माँ का जन्मदिवस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 28, 2023 17:40 IST

सुखमणि साहिब जी का पाठ का भी होगा आयोजन, माँ चिंतपूर्णी के दरबार से आयेगी दिव्य ज्योति

Open in App

नई दिल्ली: हर साल की तरह इस बार भी ममतामयी श्री राधे माँ का जन्मदिन कई प्रकार के सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करके इस साल मुंबई में मनाया जायेगा। इन कार्यक्रमों में कई जानी- मानी हस्तियाँ मौजूद रहेंगी। पूरे देश से भक्तगण राधे माँ को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

दो दिवसीय कार्यक्रम में 2 मार्च को सुखमणि साहिब जी के पाठ का आयोजन राधे माँ के भवन में किया जायेगा। ममतामयी श्री राधे माँ के जन्मदिन के अवसर पर हर साल सुखमणि साहिब जी के पाठ का आयोजन किया जाता है।

राधे माँ के जन्मदिन के दिन माँ चिंतपूर्णी के दरबार से ज्योति को 2 हजार कि.मी. की यात्रा कर मंदिर के पुजारी श्री छिंदा पंडित जी दिव्य ज्योति माँ के दरबार से मुंबई लेकर आयेंगे। माँ चिंतपूर्णी का मंदिर हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में स्थित है। देवी को चिंताओं को दूर करने वाली माता के रूप में जाना जाता है। इस मंदिर में भी भक्त पूरे साल दर्शन करने के लिए जाते हैं।

3 मार्च को जरूरतमंदों के लिए ‘अनाज वितरण’ कार्यकम के साथ  लोगों को मुफ़्त अनाज, स्कूल बैग एवं पंखे का वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही मेडिकल व हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन ओपल कन्वेंशन सेंटर, नई लिंक रोड़, बोरीवली (वेस्ट), मुंबई में किया जायेगा।

गौरतलब है कि समय-समय पर ममतामयी श्री राधे माँ जरूरतमंदों की आर्थिक मदद करती हैं। इस वर्ष कार्यक्रम का आयोजन श्री राधे माँ चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा मुंबई में किया जायेगा।

टॅग्स :मुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया