लाइव न्यूज़ :

भारतीय राजनीति का सबसे बड़ा 'किंगमेकर' इस नेता को बोला जाना चाहिए!

By विकास कुमार | Updated: January 9, 2019 17:13 IST

पत्रकार कुलदीप नैय्यर ने अपनी किताब 'बियॉन्ड द लाइन्स' में दावा किया था कि उन्होंने ही देवीलाल को प्रधानमंत्री का पद नहीं स्वीकारने को कहा था. क्योंकि उस वक्त देश में वीपी सिंह का जबरदस्त माहौल था.

Open in App

भारतीय राजनीति में किंगमेकर की भूमिका हमेशा से ही प्रासंगिक रही है. बदलते राजनीतिक परिवेश में अलग-अलग पार्टी के नेताओं ने किंगमेकर की भूमिका निभाई है. लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही रहा है कि भारतीय राजनीति में आखिर सबसे बड़ा किंगमेकर कौन रहा है.

लालू यादव का नाम अक्सर सबसे बड़े किंगमेकर के रूप में लिया जाता है लेकिन एक राजनेता ऐसे भी हैं जिन्हें इस भूमिका के लिए सबसे ज्यादा याद किया जाता है. जिन्हें भारतीय राजनीति में प्यार से ताऊ कहा जाता रहा है और जिसने राजीव गांधी को कुर्सी से अपदस्थ कर एक राजा को भारत का प्रधानमंत्री बनवाया.

आज के दौर में कल्पना करना मुश्किल है कि भारत में ऐसा कोई नेता रहा है जो बहुमत से संसदीय दल का नेता मान लिए जाने के बाद भी अपनी जगह किसी दूसरे शख़्स को प्रधानमंत्री बना देता हो.

लेकिन हरियाणा के चौधरी देवीलाल ने ये कर दिखाया था. पहली दिसंबर, 1989 को आम चुनाव के बाद नतीजे आने के बाद संयुक्त मोर्चा संसदीय दल की बैठक हुई और उस बैठक में विश्वनाथ सिंह के प्रस्ताव और चंद्रशेखर के समर्थन से चौधरी देवीलाल को संसदीय दल का नेता मान लिया गया था.

देवीलाल धन्यवाद देने के लिए खड़े ज़रूर हुए लेकिन सहज भाव से उन्होंने कहा, "मैं सबसे बुजुर्ग हूं, मुझे सब ताऊ कहते हैं, मुझे ताऊ बने रहना ही पसंद है और मैं ये पद विश्वनाथ प्रताप को सौंपता हूं."

पत्रकार कुलदीप नैय्यर ने अपनी किताब 'बियॉन्ड द लाइन्स' ने अपनी किताब में दावा किया था कि उन्होंने ही देवीलाल को प्रधानमंत्री का पद नहीं स्वीकारने को कहा था. क्योंकि उस वक्त देश में वीपी सिंह का जबरदस्त माहौल था. राजीव गांधी के खिलाफ बोफोर्स मामले में उन्होंने ही पूरे देश में घूमकर माहौल बनाया था.  

ताऊ देवी लाल 

बहरहाल, ये भी राजनीति का ही खेल है कि वीपी सिंह ने बाद में देवीलाल को अपने मंत्रिमंडल से हटा दिया. इसके पीछे देवीलाल की वो चिठ्ठी थी जिसमें उन्होंने वीपी सिंह की आलोचना की थी, लेकिन बाद में वो चिठ्ठी फर्जी साबित हुई थी. ऐसा कहा जाता है कि देवीलाल के विरोधियों ने उनके खिलाफ ये साजिश रची थी.  

इसके बाद चौधरी देवीलाल फिर उपप्रधानमंत्री बने, जब चंद्रशेखर देश के प्रधानमंत्री बने. महज चार महीने के भीतर कांग्रेस के समर्थन वापस लेने के कारण चंद्रशेखर की सरकार गिर गई.

चौधरी देवीलाल के ऊपर गंभीर आरोप भी लगे, जिसमें अपने बेटे ओमप्रकाश चौटाला को चुनाव जीताने के लिए गुंडों की मदद सरीखा आरोप भी शामिल है. मेहम से हुए उपचुनाव में ओमप्रकाश चौटाला के समर्थकों ने बड़े पैमाने पर बूथ कैप्चरिंग किया था जिसके बाद प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह ने चौटाला सरकार को बर्खास्त कर दिया था. और यहीं से देवीलाल और वीपी सिंह के बीच तनातनी शुरू हुई थी.

ऐसे लोग कहते हैं कि चौधरी देवीलाल एक समझदार नेता थे और उन्हें इस बात का अंदाजा था कि अगर वीपी सिंह के जगह वो प्रधानमंत्री बनते हैं तो जनता दल में फूट हो सकती है.

भारत की राजनीति में किंगमेकर की जो परिभाषा रही है, उसके मुताबिक देवीलाल सबसे बड़े किंगमेकर के रूप में प्रतीत होते हैं.  

टॅग्स :लालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारतआखिर क्यों जनता से कट रहे लालू यादव?, होली दंगल बंद और अब रमजान में नहीं इफ्तार दावत?, राजद ने 20 साल पुरानी परंपरा तोड़ दी?

भारतआखिर क्यों विधायक फैसल रहमान पर कार्रवाई नहीं कर रहे तेजस्वी यादव?, 25 विधायक से होंगे 24?, मुख्य विपक्षी दल का दर्जा और नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी?

भारतविधानसभा चुनाव हारे तो यूरोप निकले और राज्यसभा में पराजय होने पर कोलकाता पहुंचे?, शिवानंद तिवारी ने तेजस्वी यादव से कहा-पराजय से ज़्यादा बुरा मैदान छोड़ना?

भारतराज्यसभा चुनाव में हार, तेजस्वी ने फैजल पर एक्शन लिया तो नेता प्रतिपक्ष पद खतरे में?, कांग्रेस विधायक कुशवाहा ने कहा-दीपक यादव या मुकेश सहनी से बेहतर उम्मीदवार कौन?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील