लाइव न्यूज़ :

AIMIM नेता वारिस पठान पर फूटा फड़नवीस का गुस्सा, कहा- हिंदुओं की सहिष्णुता को कमजोरी समझने की भूल न करें

By भाषा | Updated: February 21, 2020 22:52 IST

आईएमआईएम नेता वारिस पठान ने कथित तौर पर कर्नाटक के कलबुर्गी में सीएए विरोधी एक रैली के दौरान टिप्पणी की थी कि ‘‘15 करोड़ हैं, लेकिन 100 करोड़ पर भारी हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देनागपुर में संवाददाताओं से बात करते हुए फड़नवीस ने पठान से माफी और उद्धव ठाकरे सरकार से उन पर कार्रवाई करने की मांग की।फड़नवीस ने कहा कि पठान को यह समझना चाहिए कि अल्पसंख्यक भारत में सुरक्षित हैं और पूरी स्वतंत्रता पाते हैं क्योंकि यहां 100 करोड़ हिंदू रहते हैं।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फड़नवीस ने शुक्रवार को एआईएमआईएम नेता वारिस पठान के उस कथित बयान के लिये उनकी निंदा की जिसमें उन्होंने कहा था कि 15 करोड़ मुसलमान देश के 100 करोड़ हिंदुओं पर भारी हैं और कहा कि बहुसंख्यक समुदाय की सहिष्णुता को उसकी कमजोरी न समझा जाए।

आईएमआईएम नेता वारिस पठान ने कथित तौर पर कर्नाटक के कलबुर्गी में सीएए विरोधी एक रैली के दौरान टिप्पणी की थी कि ‘‘15 करोड़ हैं, लेकिन 100 करोड़ पर भारी हैं।’’ ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) नेता ने हालांकि बाद में दावा किया कि उनके बयान को संदर्भ से इतर उद्धृत किया गया।

नागपुर में संवाददाताओं से बात करते हुए फड़नवीस ने पठान से माफी और उद्धव ठाकरे सरकार से उन पर कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा, “हम वारिस पठान द्वारा दिये गए बयान की निंदा करते हैं और उनसे माफी की मांग करते हैं। अगर वह माफी नहीं मांगते हैं तो राज्य सरकार को निश्चित रूप से उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।” 

फड़नवीस ने कहा कि पठान को यह समझना चाहिए कि अल्पसंख्यक भारत में सुरक्षित हैं और पूरी स्वतंत्रता पाते हैं क्योंकि यहां 100 करोड़ हिंदू रहते हैं। उन्होंने कहा कि मुस्लिम बहुल राष्ट्र में कोई ऐसा बयान देने की हिम्मत नहीं करता। उन्होंने कहा, “हिंदू समुदाय सहिष्णु है लेकिन उसकी सहिष्णुता को कमजोरी समझने की गलती नहीं करनी चाहिए।” पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा,“पठान को राष्ट्र और हिंदू समुदाय से माफी मांगनी चाहिए।” 

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसएआईएमआईएम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारतमहाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया को दी श्रद्धांजलि, गहरी संवेदना के साथ कही ये बात

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतपाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश में पेट्रोल और गैस की कमी के कारण कार्यालय और संस्थान बंद?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा-देश में लॉकडाउन नहीं?, गलत खबर साझा ना करें?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत