लाइव न्यूज़ :

देश में 28 जल विमान मार्ग, 14 जल हवाईअड्डों का विकास जारी: सरकार

By भाषा | Updated: June 15, 2021 18:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जून नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को कहा कि देशभर में 450 करोड़ रुपये की लागत से 28 जल विमान मार्ग और 14 जल हवाईअड्डे विकसित किए जा रहे हैं और इनका कार्य विभिन्न चरणों में है।

भारत में जल विमान सेवा को बढ़ावा देने के मद्देनजर नागरिक उड्डयन मंत्रालय और पत्तन,पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय ने मंगलवार दोपहर को समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

इस दौरान पुरी ने कहा, '' गुजरात, असम, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह और लक्षद्वीप में क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत 28 जल विमान मार्गों और 14 जल हवाईअड्डों को विकसित किया जा रहा है, जिनका विकास कार्य विभिन्न चरणों में है।''

पुरी ने कहा कि यह एमओयू देश में जल विमान सेवाओं को विकसित करने के लिए एक संस्थागत प्रक्रिया की शुरुआत है।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल 31 अक्टूबर को गुजरात के नर्मदा जिले में केवड़िया के पास 'स्टेच्यू ऑफ यूनिटी' और अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट के बीच स्पाइसजेट की जल विमान सेवा का उद्घाटन किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

क्रिकेटKKR के लिए एक बड़ी राहत! NOC मिलने के बाद पथिराना टीम में शामिल होने के लिए तैयार

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

भारत अधिक खबरें

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना