लाइव न्यूज़ :

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के ससुराल गांव अफजलपुरवारी का नाम बदलने की तैयारी, शिवपुरवारी करने का प्रस्ताव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 8, 2022 13:52 IST

यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के ससुराल का नाम बदलने की कवायद तेज हो गई है। जानकारी के मुताबिक ग्राम सभा अफजलपुरवारी का नाम अब शिवपुरवारी करने की तैयारी है।

Open in App
ठळक मुद्देडिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के ससुराल गांव अफजलपुरवारी का नाम शिवपुरवारी करने की मांग।जिला पंचायत सदस्य तूफान सिंह यादव की ओर से पेश किया गया है प्रस्ताव।

कौशांबी: यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद के ससुराल गांव अफजलपुरवारी का नाम अब बदलकर शिवपुरवारी करने का प्रस्ताव पेश किया है। जानकारी के मुताबिक कौशांबी में जिला पंचायत की मिनी सदन में वार्ड नंबर 12 की ग्राम सभा है अफजलपुर वारी जिसका नाम बदलने का प्रस्ताव पेश किया गया है।

ये प्रस्ताव जिला पंचायत सदस्य तूफान सिंह यादव ने पेश किया है। मिनी सदन से मंजूरी के बाद ये प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। शासन से फैसला होने के बाद अफजलपुर वारी का नाम बदल कर शिवपुर वारी किया जाएगा।

अफजलपुरवारी नाम पर क्यों है आपत्ति?

मंगलवार को मिनी सदन की बैठक हुई जिसमें ग्राम सभा का नाम बदलने को लेकर प्रस्ताव पेश किया गया। तूफान सिंह का तर्क है कि ग्राम सभा का नाम आतंकी अफजल के नाम पर है। देश की संसद पर हमला करने के मास्टरमाइंड आतंकी का नाम अफजल था। आतंकी नाम से देश और प्रदेश में अलग तरह का माहौल युवा पीढ़ी में पैदा होता है।

तूफान सिंह के मुताबिक  1957 से पहले ग्राम सभा अफजलपुरवारी का नाम शिवपुर था लेकिन बाद में इसे फिर से अफजलपुर वारी किया गया। हालांकि अब उन्होने मिनी सदन में ग्राम सभा के नाम को शिवपुरवारी करने का प्रस्ताव पेश किया है। 

तूफान सिंह यादव का मानना है कि भारत में मुगल शासन के दौरान कई जगहों के नाम बदले गए हैं। अब बीजेपी की सरकार है तो उन नामों में बदलाव की जरूरत है। उन्होंने बताया सदन में उन्हें अगर गांव का नाम बदलने की अनुमति नहीं मिली तो उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और सीएम योगी से मांग करेंगे। बता दें कि सिराथू तहसील से 15 किलोमीटर दूर ग्राम सभा अफजलपुरवारी बसी है। यहां बड़ी संख्या में अनुसूचित मुस्लिम और ओबीसी जाति के लोग बसे हैं। 

टॅग्स :केशव प्रसाद मौर्याउत्तर प्रदेश समाचारयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?