कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री गोविंद कारजोल ने कहा-खराब नहीं अच्छी सड़कों की वजह से होती हैं दुर्घटनाएं

By भाषा | Published: September 12, 2019 01:17 AM2019-09-12T01:17:31+5:302019-09-12T01:17:31+5:30

लोक निर्माण मंत्रालय का कार्यभार संभाल रहे कारजोल ने यह टिप्पणी चित्रदुर्ग जिले में पत्रकारों के उस सवाल पर की जिसमें उनसे पूछा गया कि बढ़ा हुआ जुर्माना क्यों भरा जाए जब सड़कों की दयनीय अवस्था की वजह से दुर्घटनाएं हो रही हैं।

Deputy Chief Minister of Karnataka Govind Karjol said - accidents are not caused by bad roads, but bad roads | कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री गोविंद कारजोल ने कहा-खराब नहीं अच्छी सड़कों की वजह से होती हैं दुर्घटनाएं

कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री गोविंद कारजोल ने कहा-खराब नहीं अच्छी सड़कों की वजह से होती हैं दुर्घटनाएं

यातायात नियमों के उल्लंघन पर भारी जुर्माना लगाने से पहले सरकार से सड़कों को ठीक करने की मांग के बीच कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री गोविंद कारजोल ने बुधवार को कहा कि दुर्घटनाओं के लिए अच्छी सड़कें जिम्मेदार हैं।

लोक निर्माण मंत्रालय का कार्यभार संभाल रहे कारजोल ने यह टिप्पणी चित्रदुर्ग जिले में पत्रकारों के उस सवाल पर की जिसमें उनसे पूछा गया कि बढ़ा हुआ जुर्माना क्यों भरा जाए जब सड़कों की दयनीय अवस्था की वजह से दुर्घटनाएं हो रही हैं।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि खराब सड़कें नहीं, बल्कि अच्छी सड़कों की वजह से दुर्घटनाएं हो रही हैं। आप देखते हैं कि राजमार्ग पर वाहन 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ते हैं।

उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी इतने अधिक जुर्माने के पक्ष में नहीं है और राज्य मंत्रिमंडल इसे कम करने पर फैसला लेगा। उनकी टिप्पणी की सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना हो रही है। भाषा धीरज नेत्रपाल नेत्रपाल

Web Title: Deputy Chief Minister of Karnataka Govind Karjol said - accidents are not caused by bad roads, but bad roads

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे