लाइव न्यूज़ :

दिल्ली की तरफ जाने वाले किसानों को रोकने के लिए राजमार्ग पर पुलिसकर्मियों की तैनाती

By भाषा | Updated: January 25, 2021 16:00 IST

Open in App

मथुरा, 25 जनवरी नए कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में निकाली जाने वाली ट्रैक्टर परेड में शामिल होने वाले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मथुरा एवं अन्य जिलों के किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने तैयारी कर ली है। पुलिस सूत्रों ने इस बारे में बताया।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने मथुरा से दिल्ली जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग एवं यमुना एक्सप्रेस-वे पर पुलिस-पीएसी के करीब 650 जवानों को तैनात किया है। वरिष्ठ अधिकारियों ने किसी भी हाल में दिल्ली के लिए ट्रैक्टर नहीं जाने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने बताया कि रविवार से ही एक्सप्रेस-वे और राजमार्ग पर पुलिस-पीएसी के जवान मुस्तैद कर दिए गए हैं। मथुरा में कोटवन बॉर्डर पर पुलिस की कड़ी नजर है, वहीं एक्सप्रेस-वे के मांट टोल प्लाजा पर भी पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीश चंद ने बताया, ‘‘गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के मद्देनजर किसानों को ट्रैक्टर से दिल्ली की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। किसानों को समझा-बुझाकर रोकने का प्रयास किया जाएगा।’’

उन्होंने बताया कि एक्सप्रेस-वे और राजमार्ग को चार सेक्टर में बांटकर पुलिस-पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

भारत अधिक खबरें

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?