लाइव न्यूज़ :

शिमला में पानी की कमी के कारण बदली स्कूलों की छुट्टियां, शिक्षा विभाग ने लिया ये बड़ा फैसला

By भारती द्विवेदी | Updated: June 2, 2018 23:21 IST

शिमला के सरकारी स्कूलों में जुलाई में मॉनसून ब्रेक मिलता है। लेकिन अब सारे स्कूल उस दौरान खुल रहेंगे।

Open in App

नई दिल्ली, 2 जून: शिमला में पिछले कुछ दिनों से पानी को लेकर कोहराम मचा हुआ है। वहां पर अचानक पानी की कमी आ गई है। ऐसे में उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने एक बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के मुताबिक शिमला नगर निगम के सभी सरकारी स्कूल चार जून से आठ जून के लिए बंद रहेंगे। शिमला के सरकारी स्कूलों में मॉनसून ब्रेक जुलाई में मिलने वाली थी। लेकिन पानी की कमी को देखते हुए इस जून में दिया जा रहा है। जुलाई मॉनसून ब्रेक के समय सभी स्कूल खुल रहेंगे। इस बात की जानकापरी प्रेस विज्ञप्ति देकर बताई गई है।

शिमला में बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं लोग, होटलों की बुकिंग हुईं कैंसिल

गौरतलब है कि 29 मई को अचानक शिमला के होटलों में टूरिस्टों की बुकिंग कैंसिल होने लगी। बुकिंग कैंसिल की वजह पानी की किल्लत बताई गई। पानी का स्तर नीचे चलने जाने की वजह से वहां पर पानी की समस्या बनी हुई है। खबरों की माने तो शिमला के पेयजल भंडारण टैंकों में पहुंचने वाले पानी की मात्रा 20 एमएलडी से भी कम हो गई है। यहां करीब 70 फीसदी तक पानी का स्तर गिर गया है।

बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहा है शिमला, जानें क्यों हुई पानी की कमी?

शहरी विकास मंत्रालय के मापदंडों के अनुसार 135 लीटर प्रति व्यक्ति पानी के हिसाब से शहर में हर रोज आपूर्ति के लिए केवल 36.45 एमएलडी पानी की जरूरत है। शिमला में आम दिनों में रोजाना 42 मिलियन लीटर पानी की सप्लाई होती है, जो इस बार गर्मी में केवल 22 मिलियन लीटर रह गई है।

 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :हिमाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

स्वास्थ्यहिमालय से पश्चिमी घाट तक जलते ‘ग्रीन लंग्स’

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos