लाइव न्यूज़ :

‘डेंगू मुक्त राजस्थान’ अभियान बुधवार से, चिकित्साकर्मियों की छुट्टियों पर रोक

By भाषा | Updated: October 19, 2021 20:22 IST

Open in App

जयपुर, 19 अक्टूबर डेंगू एवं अन्य मौसमी बीमारियों के बढ़ते प्रकोप के बीच राजस्थान सरकार ने बुधवार से 'डेंगू मुक्त राजस्थान' अभियान चलाने का फैसला किया है। इसके तहत सभी जिलों में नियंत्रण कक्ष व विशेष टीमें गठित की गई हैं, साथ ही चिकित्साकर्मियों की छुट्टियों पर भी रोक लगा दी गई है।

एक सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने अधिकारियों से 20 अक्टूबर से तीन नवम्बर तक 'डेंगू मुक्त राजस्थान' अभियान चलाने को कहा है।

अभियान के तहत सभी जिलों में नियंत्रण कक्ष व त्वरित प्रतिक्रिया बलों का गठन किया गया है। मुख्यमंत्री गहलोत ने एक बयान में कहा कि राज्य सरकार डेंगू, मलेरिया, वायरल फीवर सहित अन्य मौसमी बीमारियों की रोकथाम के प्रति पूरी तरह सजग व गंभीर है तथा इनके उपचार के सभी प्रभावी उपाय किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि डेंगू एवं अन्य मौसमी बीमारियों पर काबू पाने के लिए राज्य में 20 अक्टूबर से 3 नवम्बर तक ‘डेंगू मुक्त राजस्थान’ अभियान चलाया जाएगा।

गहलोत ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को बेहतर समन्वय से जुटने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने निर्देश दिए कि जिन जिलों में मौसमी बीमारियों का प्रकोप अधिक है, वहां स्थानीय चिकित्सा प्रशासन की सहायता के लिए नोडल अफसर भेजे जाएं।

इससे पहले चिकित्सा मंत्री डॉ. शर्मा ने मंगलवार को चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के साथ मौसमी बीमारियों, कोरोना वायरस रोधी टीकाकरण व जांच तथा ऑक्सीजन संयंत्र आदि की विभागीय तैयारियों व प्रगति की समीक्षा की।

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि अभियान के तहत सभी जिलों में नियंत्रण कक्ष व त्वरित प्रतिक्रिया बलों का गठन किया गया है तथा चिकित्सा कर्मियों के अवकाश पर रोक लगा दी गई है और प्रभावित जिलों में राज्य स्तर से नोडल अधिकारी भेजे जाएंगे।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसी घर में मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया का रोगी पाए जाने पर आसपास के 50 घरों में लारवा नष्ट करने की गतिविधियां की जाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे