लाइव न्यूज़ :

मथुरा के गांव में बच्चों की मौत का कारण डेंगू, लखनऊ से पहुंचे विशेषज्ञ

By भाषा | Updated: August 26, 2021 16:14 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के फरह ब्लॉक के कोह गांव में चार दिन में आठ बच्चों की अज्ञात बुखार से हुई मृत्यु के मामले में जांच रिपोर्ट से पता लगा है कि बच्चों की मौत डेंगू बुखार के चलते हुई है। बड़ी तादाद में बच्चों की आकस्मिक मौत की जानकारी मिलने के बाद जिला मुख्यालय पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लिए गए नमूनों में डेंगू की पुष्टि हुई है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रचना गुप्ता ने बताया कि चिकित्सकों की टीमें गांव में ही शिविर लगाकर इलाज कर रही हैं तथा सभी मरीजों के नमूने लिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि गांव में डेंगू का प्रकोप फैला हुआ है, जिसका कारण वहां व्याप्त गंदगी हो सकती है। इसलिए बड़े पैमाने पर सफाई अभियान भी चलाया जा रहा है। कोह में अब तक 429 व जचौंदा गांव में 35 मरीजों के नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। सीएमओ ने बताया कि स्थिति की जानकारी मिलने पर दो स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विकास सिंघल व डॉ. शमी उल्लाह खान मथुरा भेजे गए हैं जो गांव में ही रहकर कार्य कर रहे हैं। कोह के अलावा आसपास के गांव मिर्जापुर, गोकुलपुर और पिपरोठ आदि में भी ओपीडी चलाई जा रही हैं। उन्होंने बताया, इनके अलावा गोवर्धन ब्लॉक के गांव जचौंदा में भी बुखार के प्रकोप के कारण सफाई एवं स्वास्थ्य परीक्षण अभियान चलाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यGlobal Mental Health Study: भारत के युवाओं में मेंटल हेल्थ का गंभीर संकट! 84 देशों की मेंटल हेल्थ स्टडी में भारतीय युवा 60वें स्थान पर

स्वास्थ्यजम्मू-कश्मीर में नशे के खिलाफ सरकार सख्त, 70 हजार लोगों की पहचान; रोकथाम के उपाय बढ़ाने की तैयारी

भारतबिहार में 'डॉग बाइट' बनता जा रहा है व्यापक स्वास्थ्य समस्या, पिछले साल आए 2,83,274 मामले, औसतन हर दिन 776 लोग हो रहे हैं कुत्ते के काटने का शिकार

ज़रा हटके75 साल के आदमी ने लकवाग्रस्त पत्नी का इलाज कराने के लिए रिक्शे से 300 किमी का सफर किया तय

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण