लाइव न्यूज़ :

भाजपा नेताओं का आशा कर्मियों का मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन

By भाषा | Updated: October 18, 2021 15:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आशा (मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता) कर्मियों के साथ उनके वेतन में वृद्धि की मांग को लेकर सोमवार को यहां मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के समीप प्रदर्शन किया।

भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि उनकी पार्टी मजबूती से आशा कर्मियों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि यह ‘‘शर्मनाक’’ है कि केजरीवाल सरकार ने 2018 में आशा कर्मियों का मानदेय दोगुना करने के मोदी सरकार के फैसले को लागू नहीं किया है।

गुप्ता ने कहा, ‘‘अपनी घरेलू जिम्मेदारियों को प्राथमिकता देने के बजाय टीकाकरण और स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण अभियानों में भाग लेने वाली आशा कर्मियों को अगर सरकार यह मुहैया नहीं करा सकती है तो उसे खुद पर शर्म आनी चाहिए।’’

दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं वहां के दौरों में केजरीवाल ने बेरोजगारी भत्ता देने की घोषणा की है लेकिन आशा कर्मियों पर कोई ध्यान नहीं दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर एक्शन, इम्पैक्ट प्लेयर सहित 11 खिलाड़ी पर 600000 रुपये फाइन

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर