लाइव न्यूज़ :

संसद में उठी रेल टिकटों की कालाबाजारी रोकने की मांग, गिरोह के तार पाकिस्तान व बंग्लादेश तक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 5, 2020 14:53 IST

शून्यकाल में यह मुद्दा उठाते हुए वोरा ने कहा कि रेल टिकटों की कालाबाजारी के तार पाकिस्तान, बांग्लादेश तथा अन्य देशों से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि हर दिन लंबी दूरी की 3000 से अधिक ट्रेनें चलती हैं और 12 लाख से अधिक टिकट कन्फर्म होते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा ‘‘दलाल करीब 85 फीसदी कन्फर्म टिकट हथिया लेते हैं और रेल यात्रियों को केवल 15 फीसदी कन्फर्म टिकट ही मिल पाते हैं। वोरा ने कहा कि रेल टिकटों की कालाबाजारी को रोकने के लिए कई कदम उठाए गए हैं लेकिन समाधान नहीं मिल पाया।

रेल टिकटों की कालाबाजारी का मुद्दा बुधवार को राज्यसभा में उठाते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य मोतीलाल वोरा ने आरोप लगाया कि अंतरराष्ट्रीय गिरोह इसमें संलिप्त हैं और इस पर नकेल कसने के लिए सरकार को कठोर कदम उठाने चाहिए।

शून्यकाल में यह मुद्दा उठाते हुए वोरा ने कहा कि रेल टिकटों की कालाबाजारी के तार पाकिस्तान, बांग्लादेश तथा अन्य देशों से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि हर दिन लंबी दूरी की 3000 से अधिक ट्रेनें चलती हैं और 12 लाख से अधिक टिकट कन्फर्म होते हैं। उन्होंने कहा ‘‘दलाल करीब 85 फीसदी कन्फर्म टिकट हथिया लेते हैं और रेल यात्रियों को केवल 15 फीसदी कन्फर्म टिकट ही मिल पाते हैं। जरूरतमंद एवं मजबूर यात्रियों से दलाल कन्फर्म टिकट के लिए दोगुना पैसा वसूलते हैं।’’

वोरा ने कहा कि रेल टिकटों की कालाबाजारी को रोकने के लिए कई कदम उठाए गए हैं लेकिन समाधान नहीं मिल पाया। उन्होंने कहा ‘‘इस पर नकेल कसने के लिए सरकार को कठोर कदम उठाना चाहिए ताकि रेल यात्रियों को राहत मिल सके।’’ विभिन्न दलों के सदस्यों ने उनके इस मुद्दे से स्वयं को संबद्ध किया।

भाजपा सदस्य के जे अल्फोन्स ने रबड़ किसानों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि देश का करीब 70 फीसदी रबड़ उत्पादन केरल में होता है लेकिन रबड़ किसान बदहाल हैं। उन्होंने कहा कि रबड़ उत्पादन में 171 रुपये प्रति किग्रा की लागत आती है लेकिन यह 131 रुपये प्रति किग्रा की दर से बिकता है। यही वजह है कि बाजार में मांग और खपत बढ़ने के बावजूद इसका उत्पादन घट गया है।

अल्फोन्स ने सरकार से इस मुद्दे पर हस्तक्षेप कर रबड़ का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करने की मांग की ताकि रबड़ उत्पादन करने वाले किसानों को राहत मिल सके। सपा के रवि प्रकाश वर्मा ने वन क्षेत्र घटने की वजह से पशुओं की रिहायश वाले स्थान कम होने तथा इसके कारण मानव-पशु टकराव बढ़ने का मुद्दा उठाया।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में ऐसे मामले हाल के दिनों लगातार हुए हैं जिसकी वजह से वहां के गन्ना किसानो में दहशत का माहौल है। वर्मा ने कहा कि वहां वन विभाग के कर्मचारियों की संख्या भी कम है और वे इस तरह के मामलों से निपटने के लिए प्रशिक्षित भी नहीं हैं।

सपा सदस्य ने मांग की कि इन पशुओं को अन्यत्र ले जा कर छोड़ने के लिए सरकार को एक रूपरेखा बनाना चाहिए और इस पर शीघ्र अमल भी करना चाहिए जिससे गन्ना किसानों को राहत मिल सके।

अन्नाद्रमुक सदस्य ए मोहम्मद जान ने तमिलनाडु में चेन्नई--रानीपेट रेलमार्ग को बंद किए जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोग रोज चेन्नई से रानीपेट आते जाते हैं और इस रेलमार्ग के बंद होने से उन्हें असुविधा हो रही है। इसी पार्टी के ए के सेल्वाराज ने असाध्य रोगों से ग्रस्त मरीजों के लिए वित्तीय सहायता बढ़ाने की मांग की।

टॅग्स :संसदभारतीय रेलपाकिस्ताननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे