लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: अस्पताल में जमात के सदस्यों ने की नॉनवेज की मांग, वार्ड ब्वाय से की हाथापाई: अधिकारी

By भाषा | Updated: April 26, 2020 21:42 IST

गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कालेज की प्रधानाध्यापक डॉ. आरती लालचंदानी ने बताया कि जमात के सदस्यों को खाना देने के लिए वार्ड ब्वाय तीसरी मंजिल पर स्थित कोविड-19 पृथक वार्ड में गया लेकिन जमात के सदस्यों ने खाना खाने से इंकार कर दिया और नॉनवेज की मांग करने लगे।

Open in App
ठळक मुद्देजमात के सदस्यों ने कहा कि खाने का ‘मेन्यू’ हर दिन बदला जाना चाहिए क्योंकि वे शाकाहार खा खाकर बोर हो गये हैं।वार्ड ब्वाय किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर भागा लेकिन जमात के सदस्य उसका पीछा करते हुए नीचे उतर आये।

कानपुर: लाला लाजपत राय अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किये गए कोरोना वायरस संक्रमित तबलीगी जमात के सदस्य खाने में 'नॉनवेज' मांग रहे हैं। जमात के सदस्यों ने खाना देने गये वार्ड ब्वाय से हाथापाई भी की। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

उन्होंने बताया कि जमात के सदस्यों को पौष्टिक भोजन दिया जा रहा है लेकिन वे उसे खाने से साफ मना कर रहे हैं और नॉनवेज (मांसाहार) की मांग कर रहे हैं। लाला लाजपत राय अस्पताल गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कालेज से सम्बद्ध है। गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कालेज की प्रधानाध्यापक डा. आरती लालचंदानी ने बताया कि जमात के सदस्यों को खाना देने के लिए वार्ड ब्वाय तीसरी मंजिल पर स्थित कोविड-19 पृथक वार्ड में गया लेकिन जमात के सदस्यों ने खाना खाने से इंकार कर दिया और नॉनवेज की मांग करने लगे।

उन्होंने बताया कि जमात के सदस्यों ने कहा कि खाने का ‘मेन्यू’ हर दिन बदला जाना चाहिए क्योंकि वे शाकाहार खा खाकर बोर हो गये हैं। डॉ. आरती ने बताया कि जब जमात के सदस्यों को नॉनवेज खाना नहीं मिला तो उन्होंने प्रोटीन से भरपूर भोजन को फर्श पर फेंक दिया। उन्होंने बताया कि जमात के सदस्यों ने वार्ड ब्वाय से हाथापाई की। वार्ड ब्वाय किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर भागा लेकिन जमात के सदस्य उसका पीछा करते हुए नीचे उतर आये।

इसके बाद वार्ड ब्वाय ने पूरी बात अधिकारियों को बतायी, जिन्होंने इस बारे में पुलिस को सूचित किया। डा. आरती ने आरोप लगाया कि 70 में से जमात के 15 या 20 सदस्यों की हरकतों से पूरा अस्पताल प्रशासन और कर्मचारी परेशान हैं। अब तय किया गया है कि जमात के सदस्यों को पुलिस की मौजूदगी में खाना दिया जाएगा।  

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों