लाइव न्यूज़ :

Jammu-Kashmir: रमजान के महीने में कश्मीर में बढ़ी बेकरी आइटम की डिमांड, बेकर्स ने आटे की बढ़ती कीमतों पर जताई चिंता

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: March 7, 2026 12:27 IST

Jammu-Kashmir: उनका कहना था कि चुनौतियों के बावजूद, हम गुणवत्ता बनाए रखने और रमजान के दौरान बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Open in App

Jammu-Kashmir: रमजान के मौजूदा महीने में पूरी घाटी में पारंपरिक कश्मीरी बेकरी वस्तुओं की मांग में उल्लेखनीय वृद्धि देखी जा रही है। व्यस्त बाजारों से लेकर पड़ोस की छोटी बेकरियों तक, लोगों को विभिन्न प्रकार की पारंपरिक कश्मीरी रोटियां खरीदने के लिए कतार में खड़े देखा जाता है, जो कई घरों में रमजान के भोजन का एक अनिवार्य हिस्सा हैं।

ये पारंपरिक बेकरी आइटम जलाऊ लकड़ी से जलने वाले विशेष तंदूरों में तैयार किए जाते हैं। बेकर्स बताते थे कि चुलचा, रोथ, अफगानी रोटी, बागेरखानी और मकाई रोटी सहित लोकप्रिय किस्मों की इस साल उच्च मांग देखी जा रही है। स्थानीय बेकर्स के बकौल, तंदूरों की भीषण गर्मी और लंबे समय तक काम करने के बावजूद, वे ग्राहकों के लिए ताजा और स्वच्छ उत्पाद तैयार करना जारी रखते हैं।

एक स्थानीय बेकर ने पत्रकारों को बताया कि तेज लपटों के सामने काम करना बहुत मुश्किल है, लेकिन हम ऐसा करते हैं ताकि कश्मीर के लोगों को सुहूर और इफ्तार के दौरान किसी भी कठिनाई का सामना न करना पड़े।  हालांकि, बेकर्स ने बाजार में आटे की बढ़ती कीमतों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि बढ़ती लागत उनकी आजीविका को प्रभावित कर रही है। उन्होंने सरकार से पारंपरिक कश्मीरी बेकर्स को राहत देने का आग्रह किया ताकि वे बिना वित्तीय बोझ के अपना व्यापार जारी रख सकें।

पत्रकारों से बात करते हुए, गंदरबल के प्रसिद्ध पारंपरिक बेकर मंजूर अहमद ने कहा कि रमजान के दौरान बेकरी उत्पादों की मांग काफी बढ़ जाती है। वे कहते थे कि इस पवित्र महीने के दौरान, पारंपरिक कश्मीरी रोटियों की भारी मांग है। हम ग्राहकों के लिए स्वच्छ और उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद सुनिश्चित करते हैं।

एक अन्य प्रसिद्ध पारंपरिक बेकर, अशरफ अहमद का कहना था कि रमजान के दौरान कश्मीरी बेकरी वस्तुओं का गहरा सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व है। वे कहते थे कि पारंपरिक कश्मीरी रोटियां लगभग हर घर में सहरी और इफ्तार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उनका कहना था कि चुनौतियों के बावजूद, हम गुणवत्ता बनाए रखने और रमजान के दौरान बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हालांकि बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए, कई बेकर्स ने यह सुनिश्चित करते हुए उत्पादन बढ़ा दिया है कि ग्राहकों को पूरे पवित्र महीने में ताजा बेकरी आइटम मिलते रहे।

टॅग्स :रमजानजम्मू कश्मीरभोजनमहंगाई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?