लाइव न्यूज़ :

देश में कोयले की मांग बढ़ी, आपूर्ति में कमी को ध्यान में रखते हुए जल्द 41 नए कोयला ब्लॉक की नीलामी होगीः मंत्री

By भाषा | Updated: July 17, 2019 13:39 IST

जोशी ने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि कुछ खास ताप विद्युत संयंत्रों को कोकिंग कोल की आपूर्ति के लिए हम आयात पर निर्भर हैं। इसलिए, देश में उपलब्ध कोयले की गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रौद्योगिकी के स्तर पर कदम उठाए जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमंत्री ने यह भी कहा कि वर्ष 2030 तक हम कोयले के उत्पादन के मामले में पूरी तरह से आत्मनिर्भर हो जाएंगे। रेलवे द्वारा कोयले की ढुलाई, खासतौर पर बिजली संयंत्रों के लिए इसके परिवहन को सर्वाधिक प्राथमिकता दी जाती है।पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि मल्टीब्रांड में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) से जुड़ी व्यवस्था में बदलाव का कोई प्रस्ताव नहीं है।

केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बुधवार को कहा कि बहुत जल्द 41 नये कोयला ब्लॉक की नीलामी की जाएगी। साथ ही, देश में उपलब्ध कोयले की गुणवत्ता में सुधार के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं।

जोशी ने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि कुछ खास ताप विद्युत संयंत्रों को कोकिंग कोल की आपूर्ति के लिए हम आयात पर निर्भर हैं। इसलिए, देश में उपलब्ध कोयले की गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रौद्योगिकी के स्तर पर कदम उठाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि देश में कोयले की मांग बढ़ रही है, लेकिन इसकी आपूर्ति में कमी को ध्यान में रखते हुए बहुत जल्द 41 नये कोयला ब्लॉक की नीलामी की जाएगी। मंत्री ने यह भी कहा कि वर्ष 2030 तक हम कोयले के उत्पादन के मामले में पूरी तरह से आत्मनिर्भर हो जाएंगे।

उन्होंने एक अन्य पूरक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि रेलवे द्वारा कोयले की ढुलाई, खासतौर पर बिजली संयंत्रों के लिए इसके परिवहन को सर्वाधिक प्राथमिकता दी जाती है। वर्ष 2018-19 में रेलवे के कुल लदान में 50 प्रतिशत कोयला था। 

मल्टीब्रांड में एफडीआई संबंधी नियम में बदलाव का प्रस्ताव नहीं : मंत्री

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि मल्टीब्रांड में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) से जुड़ी व्यवस्था में बदलाव का कोई प्रस्ताव नहीं है।

लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, गणेश सिंह और कुछ अन्य सदस्यों के पूरक प्रश्नों के जवाब में गोयल ने कहा कि फिलहाल यह स्पष्ट व्यवस्था है कि जिस कंपनी में 49 फीसदी से अधिक एफडीआई होगा उसे मल्टीब्रांड में व्यापार करने की इजाजत नहीं होगी।

इस व्यवस्था में बदलाव का कोई प्रस्ताव नहीं है। एक अन्य पूरक प्रश्न के उत्तर में मंत्री ने कहा कि हाल ही में सरकार की ओर से छोटे कारोबारियों के लिए घोषित पेंशन योजना के तहत हलफनामा देने की व्यवस्था की गई है क्योंकि मोदी सरकार को देश के व्यापारियों पर पूरा विश्वास है। उन्होंने कहा कि पेंशन योजना के माध्यम से छोटे कारोबारियों के भविष्य को सुरक्षित करने का प्रयास किया गया है।

टॅग्स :संसद बजट सत्रमोदी सरकारपीयूष गोयलकोयला की खदान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह