लाइव न्यूज़ :

कोर्ट ने बुकी संजीव चावला को 12 दिन की हिरासत में भेजा, मैच फिक्सिंग का है आरोप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 13, 2020 17:51 IST

पुलिस ने अदालत को बताया कि संजीव चावला मुख्य साजिशकर्ता और सरगना है। दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान हैंसी क्रोनिए भी मैच फिक्सिंग में शामिल थे। चावला का विभिन्न लोगों से आमना-सामना कराना है। 

Open in App
ठळक मुद्देकथित सट्टेबाज संजीव चावला को बृहस्पतिवार को दिल्ली की एक अदालत के समक्ष पेश किया गया। दिल्ली पुलिस ने पूछताछ के लिए चावला की 14 दिन की हिरासत मांगी थी।

दिल्ली की एक अदालत ने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान हैंसी क्रोनिए की संलिप्तता वाले मैच फिक्सिंग मामले के एक प्रमुख आरोपी और कथित सट्टेबाज संजीव चावला को बृहस्पतिवार को 12 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार सिरोही ने चावला को 12 दिन की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया। पुलिस ने अदालत से चावला को 14 दिन के लिए सौंपने का अनुरोध किया था। पुलिस ने अदालत को बताया कि बृहस्पतिवार को लंदन से प्रत्यर्पित करके लाये गये चावला को बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए विभिन्न स्थानों पर ले जाया जायेगा और कई लोगों से आमना-सामना कराया जायेगा।

पुलिस ने अदालत को बताया कि क्रोनिए भी इसमें शामिल थे। क्रोनिए की 2002 में विमान दुर्घटना में मौत हो गई थी। पुलिस ने अदालत को बताया कि चावला पांच मैचों की फिक्सिंग में शामिल हैं। चावला पर फरवरी-मार्च 2000 में दक्षिण अफ्रीका टीम के भारत दौरे पर मैच फिक्सिंग के लिए क्रोनिए के साथ मिलकर साजिश रचने का आरोप है।

ब्रिटिश अदालत के दस्तावेजों में कहा गया है कि दिल्ली में जन्मा व्यवसायी चावला 1996 में व्यापार वीजा पर ब्रिटेन चला गया था लेकिन वह भारत की यात्रा करता रहा। 

टॅग्स :दिल्लीकोर्टब्रिटेनसाउथ अफ़्रीका
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी