Delhi Flood: लगातार घट रहा यमुना का पानी; जलस्तर 207.98 मीटर दर्ज किया गया, बाढ़ प्रभावित इलाकों से कुल 25,478 लोगों को निकाला गया

By अनिल शर्मा | Published: July 15, 2023 09:49 AM2023-07-15T09:49:43+5:302023-07-15T09:49:43+5:30

दिल्ली सरकार की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ''नदी में पानी का स्तर बहुत अधिक होने और इसके परिणामस्वरूप पानी के वापस बहने, तटबंधों के टूटने आदि के कारण दिल्ली के कुछ निचले इलाकों में बाढ़ का पानी आ गया है।'' 

delhi Yamuna water level recorded at 207.98 metres total of 25,478 people were evacuated from the flood affected areas | Delhi Flood: लगातार घट रहा यमुना का पानी; जलस्तर 207.98 मीटर दर्ज किया गया, बाढ़ प्रभावित इलाकों से कुल 25,478 लोगों को निकाला गया

Delhi Flood: लगातार घट रहा यमुना का पानी; जलस्तर 207.98 मीटर दर्ज किया गया, बाढ़ प्रभावित इलाकों से कुल 25,478 लोगों को निकाला गया

Highlightsयमुना के जलस्तर में निरंतर कमी आ रही है।यमुना के जलस्तर में करीब 1 मीटर की गिरावट आई है।बाढ़ प्रभावित इलाकों से बचाव अभियान में अब तक कुल 25,478 लोगों को निकाला गया है। 

नई दिल्लीः बाढ़ग्रस्त राष्ट्रीय राजधानी के लोगों के लिए थोड़ी राहत की खबर है। यमुना के जलस्तर में निरंतर कमी आ रही है। केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक,  208.66 मीटर के रिकॉर्ड स्तर को छूने के बाद, शुक्रवार रात 11 बजे पुराने रेलवे ब्रिज पर जलस्तर 207.98 मीटर दर्ज किया गया। सीडब्ल्यूसी को उम्मीद थी कि 14 जुलाई (शुक्रवार) को रात 10:00 बजे से 12:00 बजे के बीच जलस्तर 208.05 मीटर रहेगा। लेकिन जल स्तर केंद्रीय जल आयोग की अपेक्षा से कहीं अधिक तेजी से नीचे आया।

गौरतलब है कि जलस्तर बढ़ने की वजह से दिल्ली के अधिकतक इलाके जलमग्न हो चुके हैं। यातायात काफी प्रभावित हुआ है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, बाढ़ प्रभावित इलाकों से बचाव अभियान में अब तक कुल 25,478 लोगों को निकाला गया है। 

दिल्ली सरकार ने कहा कि 22,803 लोगों को टेंट और आश्रयों में स्थानांतरित कर दिया गया है और एनडीआरएफ की 16 टीमों को बाढ़ प्रभावित जिलों में बचाव कार्य में तैनात किया गया है।'' इसके अलावा निकासी और बचाव कार्य के लिए 45 नावें (बोट क्लब से संबंधित 17 और सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग से संबंधित 28) लगाई गई हैं। 

दिल्ली सरकार की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ''नदी में पानी का स्तर बहुत अधिक होने और इसके परिणामस्वरूप पानी के वापस बहने, तटबंधों के टूटने आदि के कारण दिल्ली के कुछ निचले इलाकों में बाढ़ का पानी आ गया है।'' 

Web Title: delhi Yamuna water level recorded at 207.98 metres total of 25,478 people were evacuated from the flood affected areas

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे