लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: चलती मेट्रो ट्रेन के दरवाजे में फंसी महिला की साड़ी, फिर ऐसे बची जान

By नियति शर्मा | Updated: April 17, 2019 14:31 IST

दिल्ली के मोती नगर मेट्रो स्टेशन पर उतरते समय महिला की साड़ी का पल्लू मेट्रो के दरवाजे में फंस गया। महिला के सिर में गंभीर चोट आई है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली मेट्रो रेल निगम के एक अधिकारी ने मेट्रो स्टेशन पर इस घटना के होने की पुष्टि की हैमेट्रो के दरवाजे में फंस गई थी महिला की साड़ी, सिर में लगी गंभीर चोट

दिल्ली के मोती नगर स्टेशन पर मंगलवार को 40 साल की महिला की साड़ी का पल्लू मेट्रो के दरवाजे में फंस गया, जिसकी वजह से महिला कई मीटर तक प्लेटफॉर्म पर घसीटती चली गई। इस हादसे में महिला को सिर पर गंभीर चोट आई हैं।

महिला के पिता जगदीश ने बताया,  'गीता और मेरी बेटी, नवादा से आ रही थी। मोती नगर मेट्रो स्टेशन पर उतरते समय गीता की साड़ी का पल्लू मेट्रो के दरवाजे में फंस गया, जिसकी वजह से वह कई मीटर तक ट्रेन के साथ घसीटती चली गई।'

प्रसाद ने बताया कि गीता को सिर पर चोट आई और उन्हें ही इलाज के लिए तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया, 'मुझे मेरी बेटी ने फोन कर घटना की जानकारी दी। एक यात्री ने ट्रेन रोकने के लिए इमरजेंसी बटन दबाया।'

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) अधिकारी ने भी मेट्रो स्टेशन पर इस घटना की पुष्टि की हैं। डीएमआरसी ने ट्वीट कर लोगों को सूचित किया कि इस घटना के बाद मोती नगर और राजेंद्र प्लेस स्टेशन के बीच की सेवाएं कुछ देर के लिए प्रभावित हुई थीं।

टॅग्स :दिल्ली मेट्रोदिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHOLI 2026: 4 मार्च को दिल्ली मेट्रो की सर्विस कुछ समय के लिए बंद रहेंगी- तारीख और टाइमिंग चेक करें

भारतMetro Time Change: मेट्रो यात्री ध्यान दें! 22 फरवरी को 3:30 बजे से शुरू होगी पहली मेट्रो, जानें किस रूट पर मिलेगी ये सुविधा

क्राइम अलर्टउत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर नाबालिग चलती मेट्रो के आगे कूदा, मौत

भारतमेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! DMRC ने इन स्टेशनों पर किया बड़ा बदलाव, यात्रियों के लिए नो एंट्री

भारतदिल्ली में ICC T20 वर्ल्ड कप मैच के लिए खास तैयारी, DMRC ने बदला मेट्रो का समय; जानें टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष