लाइव न्यूज़ :

सावधान! दिल्ली में अगले कुछ दिन आसमान से बरसेगी आग, तेज गर्मी पर लू चलने की फिलहाल संभावना नहीं

By भाषा | Updated: June 9, 2023 12:11 IST

दिल्ली वालों के लिए अगले दिन बेहद गर्म रहने वाले हैं। राहत की बात ये है कि लू चलने की संभावना अगले एक हफ्ते के लिए कम है।

Open in App

नयी दिल्ली: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक आसमान साफ रहने और शुष्क मौसम के साथ तेज गर्मी पड़ने का अनुमान जताया है। विभाग ने हालांकि, कम से कम एक सप्ताह तक लू न चलने की भविष्यवाणी की है, लेकिन शहर में कुछ स्थानों पर लू जैसी स्थिति सामने आ सकती है।

दिल्ली के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में शुक्रवार को सुबह न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के लिहाज से सामान्य है। आईएमडी ने राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है। विभाग ने कहा कि शहर में दिन में तेज सतही हवाएं चलने और रात को बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है।

मानसून आने में समय, पर गर्मी से राहत नहीं

आईएमडी ने पिछले महीने उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य या सामान्य से कम मानसूनी बारिश होने की भविष्यवाणी की थी, जिसका मतलब है कि क्षेत्र में अधिक गर्म और शुष्क दिन दर्ज किए जा सकते हैं।

विभाग ने कहा था, “जून में देश के सबसे उत्तरी और सबसे दक्षिणी प्रायद्वीपीय क्षेत्र के कुछ हिस्सों को छोड़कर, ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य या सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं।” आईएमडी का विस्तारित रेंज मॉडल जून के चौथे सप्ताह और जुलाई के पहले सप्ताह में उत्तर-पश्चिम भारत में बेहतर बारिश का अनुमान बताता है।

मानसून ने बृहस्पतिवार को भारतीय भूमि पर दस्तक दी थी। आईएमडी ने कहा था कि अरब सागर में उठे चक्रवाती तूफान के कारण केरल में मानसून एक जून की सामान्य तिथि से हफ्ते भर की देरी से पहुंचा है। विभाग ने पहले केरल में मानसून की दस्तक में चार दिन की देरी का अनुमान जताया था।

टॅग्स :दिल्ली समाचारमौसम रिपोर्टदिल्ली-एनसीआर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

भारतNoida International Airport: सिर्फ एक रनवे नहीं, गेम चेंजर है जेवर एयरपोर्ट; जानिए 10 बड़ी बातें

पूजा पाठRam Navami 2026: बिड़ला मंदिर से छतरपुर तक, दिल्ली-NCR में राम नवमी को होंगे भव्य आयोजन

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस