लाइव न्यूज़ :

Delhi Weather Today: दिल्ली में बदलेगा मौसम, फिर बारिश की संभावना; IMD ने किया अलर्ट

By अंजली चौहान | Updated: January 22, 2025 07:20 IST

Delhi Weather Today: दिल्ली और एनसीआर में मौसम बदल रहा है...

Open in App

Delhi Weather Today: राजधानी दिल्ली में बुधवार की सुबह ठंड के साथ शुरू हुई है लेकिन दोपहर तक मौसम बदलने का अनुमान है। बीते मंगलवार को कड़ी धूप से लोगों को सर्दी से निजात मिली, वहीं, आज भी दोपहर के समय तापमान बढ़ने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सुबह के समय अधिकांश क्षेत्रों में धुंध या हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना जताई है, जिसके बाद आसमान में सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे। शाम या रात के समय हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है, साथ ही शाम को धुंध या हल्का कोहरा फिर से लौट सकता है। बुधवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

अगले दो दिनों में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ आने वाले हैं, जिससे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। यह मौसमी गतिविधि पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली सहित उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों तक भी फैलने की उम्मीद है। आज और कल बारिश का अनुमान है, जिससे दिल्ली में सर्दी बढ़ सकती है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इस हफ्ते का मौसम पुर्वानुमान

23 जनवरी: अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। सुबह धुंध या मध्यम कोहरा, सुबह हल्की बारिश और आमतौर पर बादल छाए रहेंगे।

24 जनवरी: अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। सुबह के समय अलग-अलग क्षेत्रों में घना कोहरा, उसके बाद आसमान साफ ​​रहेगा।

25 जनवरी: अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। सुबह धुंध या मध्यम कोहरा, दिन भर आसमान साफ ​​रहेगा।

26 जनवरी: अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रहेगा। सुबह धुंध या हल्का से मध्यम कोहरा रहेगा, बाद में आसमान साफ ​​रहेगा और हल्की हवाएं चलेंगी।

27 जनवरी: अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा। सुबह धुंध या हल्का से मध्यम कोहरा रहेगा, दिन और रात में आसमान साफ ​​रहेगा।

टॅग्स :मौसम रिपोर्टदिल्लीकोहराविंटरदिल्ली-एनसीआर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष