लाइव न्यूज़ :

Delhi Weather: 15 से ज्यादा ट्रेनें लेट, हवाई यात्रियों के लिए एडवाइजरी..., घने कोहरे की चादर में लिपटी दिल्ली के लिए IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

By अंजली चौहान | Updated: December 26, 2024 09:33 IST

Delhi Weather: दिल्ली में छाया घना कोहरा और धुंध...

Open in App

Delhi Weather:दिल्ली में गुरुवार की सुबह घने कोहरे के बीच हुई। धुंध और कोहरे के कारण विजिबिलिटी एक दम जीरो हो गई है। ठंड बढ़ने के साथ ही पारा नीचे गिरता जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार शाम को हल्की बारिश के साथ घना कोहरा रहेगा। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

दिल्ली के खराब मौसम को देखते हुए कई ट्रेनें देरी से चल रही है तो वहीं, दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए खास एडवाइजरी जारी की है। 

दिल्ली एयरपोर्ट एडवाइजरी

दिल्ली एयरपोर्ट ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X पर यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में कहा गया है, ''दिल्ली एयरपोर्ट पर कम दृश्यता प्रक्रियाएं जारी हैं। सभी उड़ान संचालन वर्तमान में सामान्य हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे उड़ान की अद्यतन जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें।''

गौरतलब है कि देश भर से दिल्ली आने वाली 18 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, क्योंकि शहर में शीतलहर की स्थिति तेज हो गई है।

देरी से चल रही ये ट्रेनें

अवध असम एक्सप्रेस जो सुबह 7:07 बजे आने वाली थी, वह 4 घंटे 38 मिनट की देरी से चल रही है।

ऊंचाहार एक्सप्रेस जो सुबह 4:00 बजे आने वाली थी, वह 3 घंटे 49 मिनट की देरी से चल रही है।

एस क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस जो सुबह 7:55 बजे आने वाली थी, 1 घंटे 23 मिनट की देरी से आई।

शिव गंगा एक्सप्रेस जो सुबह 8:30 बजे आने वाली थी, 1 घंटे 10 मिनट की देरी से आई।

विक्रमशिला एक्सप्रेस जो सुबह 7:20 बजे आने वाली थी, वह 1 घंटे 65 मिनट की देरी से चल रही है।

दुरंतो एक्सप्रेस जो सुबह 6:40 बजे आने वाली थी, 2 घंटे 56 मिनट की देरी से आई।

पूर्वा एक्सप्रेस जो सुबह 6:05 बजे आने वाली थी, 4 घंटे की देरी से आई।

अवध असम एक्सप्रेस जो सुबह 7:07 बजे आने वाली थी, 4 घंटे 38 मिनट की देरी से आई।

गोड्डा दिल्ली एक्सप्रेस जो सुबह 9:10 बजे आने वाली थी, 1 घंटे 10 मिनट की देरी से आई।

बुई नई दिल्ली एक्सप्रेस जो सुबह 9:45 बजे आने वाली थी, 1 घंटे 5 मिनट की देरी से आई।

सद्भावना एक्सप्रेस जो सुबह 4:45 बजे आने वाली थी, 36 मिनट की देरी से आई।

बता दें कि IMD ने दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें सुबह और रात के दौरान मध्यम से घना कोहरा रहने का अनुमान है। शहर के कुछ हिस्सों में हल्की से बहुत हल्की बारिश होने की भी संभावना है। सफदरजंग में मंगलवार शाम 5.30 बजे से बुधवार सुबह 8.30 बजे के बीच 3 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि आयानगर में इसी अवधि के दौरान 6 मिमी बारिश दर्ज की गई। प्रतिबंधों पर सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देश इन स्थितियों के मद्देनजर, सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया है कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) यदि AQI 350 को पार करता है तो चरण-III प्रतिबंध लगा सकता है और यदि यह 400 से अधिक है तो चरण-IV प्रतिबंध लगा सकता है।

टॅग्स :दिल्लीभारतीय रेलAirports Authority of Indiaदिल्ली समाचारमौसमविंटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष