लाइव न्यूज़ :

घने कोहरे की चादर में लिपटी दिल्ली, दृश्यता खराब, 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान

By मनाली रस्तोगी | Updated: December 27, 2022 07:56 IST

आईएमडी ने कहा कि अगले 48 घंटों के दौरान उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिम राजस्थान जैसे राज्यों में भी घने कोहरे की स्थिति का सामना करना पड़ेगा, जबकि पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान घने कोहरे की स्थिति रहेगी।

Open in App
ठळक मुद्देआईएमडी ने कहा है कि 27 और 28 दिसंबर को दिल्ली के कुछ इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है।घने कोहरे की स्थिति के कारण दृश्यता कम होने से सुबह यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद में मंगलवार को एक्यूआई 300 से अधिक दर्ज किया गया।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। मौसम विभाग ने कल तक दिल्ली में घने से बेहद घने कोहरे की स्थिति का अनुमान जताया है। अगले 5 दिनों के लिए कोहरे के पूर्वानुमान में, आईएमडी ने कहा है कि 27 और 28 दिसंबर को दिल्ली के कुछ इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है। 

इसके बाद कोहरे की तीव्रता और फैलाव कम होने की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि अगले 48 घंटों के दौरान उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिम राजस्थान जैसे राज्यों में भी घने कोहरे की स्थिति का सामना करना पड़ेगा, जबकि पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान घने कोहरे की स्थिति रहेगी।

घने कोहरे की स्थिति के कारण दृश्यता कम होने से सुबह यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चौपहिया वाहनों पर फॉग लाइट लगाने को मजबूर किया जाता है, ताकि पीछे से आ रहे वाहन उन पर नजर रख सकें। नतीजतन, शहर में यातायात की आवाजाही प्रभावित हुई है। 

दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद में मंगलवार को एक्यूआई 300 से अधिक दर्ज किया गया। तापमान में गिरावट से हवा की गुणवत्ता और खराब हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार घने कोहरे की स्थिति शहर में प्रदूषण की समस्या को और बढ़ा देती है। आईएमडी ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

टॅग्स :दिल्ली-एनसीआरकोहरामौसममौसम रिपोर्टउत्तर प्रदेशपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी