लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हिंसा को लेकर संजय राउत का अमित शाह पर हमला, कहा- दिल्ली के नरसंहार को देखकर तो यमराज भी...

By अनुराग आनंद | Updated: March 9, 2020 18:01 IST

शिवसेना नेता संजय राउत ने अपने इस लेख में लिखा कि राजनीति ने मानवता खोई है जिससे धार्मिक उन्माद बढ़ा है और इसी की वजह से एक नए तरह का राष्ट्रवाद उभर कर सामने आया है।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले दिनों संजय राउत ने कहा, 'दिल्ली हिंसा एक संवेदनशील मुद्दा है। इसके लिए गृह मंत्रालय जिम्मेदार है।'कांग्रेस समेत समूचा विपक्ष दिल्ली हिंसा को लेकर केद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग कर रहा है।

दिल्ली हिंसा को लेकर एक बार फिर से शिवसेना नेता संजय राउत ने गृह मंत्री अमित शाह पर हमला बोल दिया है। शिवसेना के मुखपत्र सामना में लिखे अपने लेख में संजय राउत ने लिखा कि इस नरसंहार को देखकर तो यमराज भी अपने पद से इस्तीफा दे देते। 

एचटी के मुताबिक, इसके साथ ही उन्होंने अपने इस लेख में लिखा कि राजनीति ने मानवता खोई है जिससे धार्मिक उन्माद बढ़ा है और इसी की वजह से एक नए तरह का राष्ट्रवाद उभर कर सामने आया है। यह नए तरह का राष्ट्रवाद ही लोगों को मार रहा है। इसके साथ ही संजय राउत ने कहा कि मासूम हिंदू-मुस्लिम दोनों अनाथ हो गए हैं। 

बता दें कि इससे पहले भी संजय राउत अमित शाह से दिल्ली हिंसा को लेकर इस्तीफा मांगते रहे हैं।  उत्तरपूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा को शिवसेना सांसद संजय राउत ने मंगलवार (03 मार्च) को कहा था कि विपक्षी दलों को सरकार से सवाल पूछने और इस्तीफे की मांग करने का अधिकार है।

Opposition has right to ask questions, demand resignation over Delhi violence: Sanjay RautRead @ANI Story| https://t.co/sZFz9pSZ6Epic.twitter.com/mHltu3NHd3— ANI Digital (@ani_digital) March 3, 2020

दरअसल, कांग्रेस समेत समूचा विपक्ष दिल्ली हिंसा को लेकर केद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग कर रहा है। इसी मुद्दे पर विपक्ष संसद में नरेंद्र मोदी सरकार को घेर रहा है, जिसकी वजह संसद की कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं चल पा रही है।  

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार,  पिछले दिनों संजय राउत ने कहा, 'दिल्ली हिंसा एक संवेदनशील मुद्दा है। इसके लिए गृह मंत्रालय जिम्मेदार है। विपक्ष के पास सवाल पूछने और इस्तीफे की मांग करने का अधिकार है। चाहे वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हों या फिर गृह मंत्री। उन्हें सदन में आकर जवाब देना होगा।' 

उन्होंने कहा था कि शिवराज पाटिल 2004 से 2008 तक केंद्रीय गृह मंत्री थे। इस दौरान दिल्ली में सीरियल बम विस्फोटों हुए थे, जिसके बाद उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सरकार जिम्मेदारी नहीं लेती है। वे इसके लिए विपक्ष को जिम्मेदार ठहराते हैं। 

बता दें, दिल्ली हिंसा को लेकर संसद से लेकर सड़क तक हंगामा बरपा हुआ है। इस घटना में कम से कम 47 लोगों की जान चली गई और लगभग 200 लोग घायल हुए हैं। संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार से शुरु हुआ है। बजट सत्र का पहला चरण 31 जनवरी से 11 फरवरी तक चला था।

टॅग्स :दिल्ली हिंसादिल्लीसंजय राउतअमित शाहनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप