लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हिंसाः मरने की संख्या 39, 200 से अधिक लोग घायल, 7,000 अर्द्धसैनिक बल तैनात, फॉरेंसिक साइंस की टीम ताहिर हुसैन के घर पहुंची

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 28, 2020 12:58 IST

उत्तरपूर्व दिल्ली के दंगा प्रभावित कुछ इलाकों में दुकानें खुलने के साथ ही हालात सामान्य होते दिखे। उत्तरपूर्व जिले के प्रभावित इलाकों में सोमवार से करीब 7,000 अर्द्धसैनिक बल तैनात हैं। शांति कायम रखने के लिए दिल्ली पुलिस के सैकड़ों कर्मी ड्यूटी पर हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली फरेंसिक साइंस की टीम ताहिर हुसैन के घर पहुंचकर सैंपल ले रही है। कल आम आदमी पार्टी ने ताहिर की प्राथमिक सदस्यता रद्द कर दी थी।

दिल्ली की सांप्रदायिक हिंसा में मृतकों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 39 पहुंच गई। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। दिल्ली फरेंसिक साइंस की टीम ताहिर हुसैन के घर पहुंचकर सैंपल ले रही है। कल आम आदमी पार्टी ने ताहिर की प्राथमिक सदस्यता रद्द कर दी थी।

उत्तरपूर्व दिल्ली के दंगा प्रभावित कुछ इलाकों में दुकानें खुलने के साथ ही हालात सामान्य होते दिखे। उत्तरपूर्व जिले के प्रभावित इलाकों में सोमवार से करीब 7,000 अर्द्धसैनिक बल तैनात हैं। शांति कायम रखने के लिए दिल्ली पुलिस के सैकड़ों कर्मी ड्यूटी पर हैं।

उत्तरपूर्व दिल्ली में चार दिन पहले शुरू हुई सांप्रदायिक झड़पों में 200 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इस हिंसा से प्रभावित इलाकों में जाफराबाद, मौजपुर, चांदबाग, खुरेजी खास और भजनपुरा शामिल हैं।

उत्तरपूर्व दिल्ली की स्थानीय मस्जिदों ने दंगा प्रभावित इलाकों में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की शुक्रवार को अपील की। मस्जिदों ने लोगों से एकजुट होने और अफवाह पर यकीन नहीं करने की अपील के साथ ही संदिग्ध लोगों की जानकारी अधिकारियों को देने तथा पुलिस के साथ सहयोग करने का भी आग्रह किया। मस्जिदों से हो रही घोषणा में कहा गया, “किसी भी तरह की आपात स्थिति में, कृपया 112 पर कॉल करें।”

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की एक टीम शुक्रवार को जाफराबाद जाएगी। एक सदस्य के मुताबिक यह टीम उत्तर पूर्व दिल्ली में हुई हालिया हिंसा के दौरान महिलाओं पर हुए किसी तरह के हमले के मामले को देखेगी। इस टीम में आयोग की प्रमुख रेखा शर्मा भी शामिल होंगी।

Delhi: A team of Delhi Forensic Science Laboratory collects evidence from municipal councillor Tahir Hussain's factory in Chang Bagh area. Yesterday, Aam Aadmi Party suspended him from its primary membership. #DelhiViolencepic.twitter.com/PQXuB280BI

— ANI (@ANI) February 28, 2020

उत्तरपूर्व दिल्ली में चार दिन पहले शुरू हुई सांप्रदायिक झड़पों में कम से कम 38 लोगों की मौत हुई और 200 से अधिक लोग घायल हुए हैं। नये नागरिकता कानून के समर्थकों और विरोधियों के बीच हिंसा अनियंत्रित हो गई थी। इस हिंसा से प्रभावित इलाकों में जाफराबाद, मौजपुर, चांदबाग, खुरेजी खास और भजनपुरा शामिल हैं।

राष्ट्रीय महिला आयोग की एक सदस्य ने बताया कि शर्मा और दो अन्य सदस्य जाफराबाद जाएंगी और यह जानने का प्रयास करेंगी कि पिछले चार दिनों में हुई हिंसा में किसी महिला पर हमला तो नहीं हुआ या महिलाओं की आपबीती सुनेंगी। 

टॅग्स :दिल्ली हिंसाजाफराबाद हिंसादिल्लीकैब प्रोटेस्टआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)दिल्ली सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस