लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हिंसा: अफवाहों के बीच पुलिस का बयान, कहा- घबराने की जरूरत नहीं, यहां सब कुछ सामान्य

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 1, 2020 23:08 IST

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस अफवाह फैलाने वाले अकाउंट पर करीबी नजर रख रही है और कार्रवाई कर रही है।तिलक नगर के विधायक जरनैल सिंह ने लोगों से शांति बनाए रखने का अनुरोध किया।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली हिंसा के बीच अफवाहों को लेकर पुलिस त्वरित एक्शन ले रही है। इस बीच पुलिस ने एक बयान दिया है। रजौरी गार्डन थाने के एसएचओ अनिल शर्मा ने कहा कि यहां सबकुछ समान्य है। उन्होंने कहा कि हालांकि कुछ लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ गए थे, फिलहाल यहां स्थिति सामान्य है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की घबराहट नहीं है, यहां भाई चारे का पूरा माहौल है। उन्होंने कहा कि हमारे मुस्लिम, हिंदू और सिख भाई साथ में है। वहीं, दिल्ली पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।  हालांकि पुलिस ने अभी इन दोनों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। 

वहीं, उत्तर-पूर्वी दिल्ली में कई घंटों से स्थिति सामान्य बनी हुई है। बता दें कि दिल्ली पुलिस ने किसी भी घटना से इनकार किया और लोगों से शांति की अपील की।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने कहा कि उसने सात मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए लेकिन कोई कारण नहीं बताया। स्टेशनों को बाद में खोल दिया गया। 

डीसीपी (पश्चिम) दीपक पुरोहित ने बताया, ‘‘पश्चिमी जिले के खयाला-रघुबीर नगर इलाके में तनाव को लेकर एक अफवाह की जानकारी मिली है। इसमें जरा भी सचाई नहीं है । सभी से शांति बनाए रखने की अपील की जाती है क्योंकि स्थिति पूरी तरह सामान्य और शांतिपूर्ण हैं। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘तिलक नगर और खयाला इलाके में सांप्रदायिक तनाव संबंधी कुछ अफवाहें फैलायी गयी हैं।

यह सूचित किया जाता है कि तिलक नगर और खयाला तथा समूचे पश्चिमी जिला क्षेत्र में कहीं तनाव नहीं है । चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। ’’ पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर दक्षिण-पूर्वी और पश्चिमी जिलों में तनाव की ‘निराधार रिपोर्ट’ प्रसारित की गयी है । दिल्ली पुलिस अफवाह फैलाने वाले अकाउंट पर करीबी नजर रख रही है और कार्रवाई कर रही है।

साथ ही कहा कि द्वारका और बदरपुर इलाके में तनाव की अफवाह भी ‘‘बेबुनियाद’’ हैं । पश्चिमी दिल्ली में सुभाष नगर, तिलक नगर, जनकपुरी और खयाला सहित कई इलाके में दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दी और लोग हड़बड़ी में घरों की ओर लौट गए। तिलक नगर के विधायक जरनैल सिंह ने लोगों से शांति बनाए रखने का अनुरोध किया।

टॅग्स :दिल्ली हिंसादिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब