लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हिंसाः सामने आई दिल दहला देने वाली तस्वीर, एक इंसान पर लाठी-डंडों-रॉड के साथ बरस पड़ी भीड़, बच्चों के लिए खाना लेने निकला था

By गुणातीत ओझा | Updated: February 26, 2020 13:19 IST

वो रहम की भीख मांगता रहा लेकिन उपद्रवी लाठी-डंडों-रॉड के साथ उसपर हमलावर हो गए। वह तब तक गिड़गिड़ाता रहा जब तक उसे होश था।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली हिंसा में अबतक 20 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा लोग घायलचार जगहों पर कर्फ्यू, दंगा भड़काने वालों को देखते ही गोली मारने का आदेश

नागरिकता संशोध कानून के समर्थन और विरोध के बीच सुलग रही उत्तर पूर्वी दिल्ली की बेचैन कर देने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं। दहशत का खौफनाक मंजर दिल दहला देने वाला है। उपद्रवियों ने कानून हाथ में ले लिया है। हिंसा में अबतक 20 लोगों की मौत हो चुकी है, 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। हालात पर नियंत्रण पाने के लिए चार जगहों पर कर्फ्यू लगा दिया गया है साथ ही दंगा भड़काने वालों को देखते ही गोली मारने का आदेश है। इस बीच एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है जिसे देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को चांदबाग क्षेत्र में रहने वाला जुबैर अपने बच्चों के लिए हलवा और पराठा लेने निकला था। हलवा-पराठा लेकर जब वह घर के लिए लौट रहा था तो अचानक सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ ने उसे घेर लिया। वो रहम की भीख मांगता रहा लेकिन उपद्रवी लाठी-डंडों-रॉड के साथ उसपर हमलावर हो गए। वह तब तक गिड़गिड़ाता रहा जब तक उसे होश था। जुबैर के पिटाई की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जुबैर को जब होश आया तो वह जीटीबी हॉस्पिटल में था। जुबैर को जब उसकी वायरल तस्वीर दिखाई गई तो उसकी रूह कांप गई.. वह तस्वीर की तरफ देखने की हिम्मत नहीं कर पा रहा था।

जुबैर ने कहा, “मेरी पत्नी और बच्चे इस सब से बहुत दूर हैं। मैं बिल्कुल भी राजनीतिक व्यक्ति नहीं हूं। मैं बस दुआ की नमाज पढ़ने गया था और अपने बच्चों के लिए मिठाई लेकर घर लौट रहा था। मुझे लगा कि यह उन्हें खुश कर देगा। मुझे नहीं पता कि मैं उन्हें कब देखूंगा।” नौवीं कक्षा पास जुबैर एक मजदूर है और महीने में लगभग 15,000 रुपये कमाता है।

दहशत के मारे जुबैर के भाई ने चांद बाग स्थित उसके दो कमरों के घर में खुद को और परिवार के बाकी लोगों को बंद कर लिया है। भाई और परिवार के अन्य सदस्य अपनी सुरक्षा के डर से, जुबैर से नहीं मिल पाए। 

टॅग्स :दिल्ली हिंसादिल्लीअरविन्द केजरीवालअमित शाहनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है