लाइव न्यूज़ :

Delhi Violence Ki Taja Khabar: जफराबाद में पुलिस पर पिस्टल तानने वाला शाहरुख इस शहर में हुआ गिरफ्तार, जानें उसके बारे में सबकुछ

By अनुराग आनंद | Updated: March 3, 2020 13:37 IST

दिल्ली की क्राइम ब्रांच टीम ने शाहरुख को उत्तर प्रदेश के शामली से गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देशाहरुख की उम्र 27 साल है और वह सीलमपुर के चौहान बांगड़ का रहने वाला है।दिल्ली हिंसा में 47 लोगों की मौत हुई है जबकि 200 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं।

शामली: दिल्ली हिंसा के दौरान पुलिसकर्मी पर पिस्टल तानने वाले शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली की क्राइम ब्रांच टीम ने शाहरुख को उत्तर प्रदेश के शामली से गिरफ्तार किया है। फिलहाल, उससे पूछताछ की जा रही है। साथ ही उसको पनाह देने वाले लोगों की तलाश शुरू हो गई है। भीड़ के बीच से फायरिंग करते हुए दहशगर्द दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल के सामने खड़ा हो गया था। आरोपी ने पुलिस कांस्टेबल के सीने पर पिस्तौल तान दी थी। 

Shahrukh, who opened fire on Delhi Police held in UPRead @ANI Story | https://t.co/oHEhf58nCupic.twitter.com/tQ5V7EQgUl— ANI Digital (@ani_digital) March 3, 2020

जानें शाहरुख के बारे में सबकुछ- शाहरुख की उम्र 27 साल है और वह सीलमपुर के चौहान बांगड़ का रहने वाला है। बताया जाता है कि शाहरुख को जिम जाने का शौक है. उसका कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है। लेकिन शाहरुख के पिता पर ड्रग पैडलर होने का केस चल रहा है उन पर कई केस दर्ज हैं। हाल ही में वो ज़मानत पर बाहर आये हैं।

वहीं, दिल्ली पुलिस के अधिकारी उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हिंसा प्रभावित इलाकों में पुलिस नजर बनाए रखी है।  दिल्ली पुलिस के एडिशनल कमिश्नर ओपी मिश्रा लगातार अपनी टीम के साथ इलाके में घूमकर लोगों से शांति और अमन क़ायम की। दिल्ली के हिंसा प्रभावित इलाकों में पिछले दो दिनों से शांति है लेकिन तनाव बरकरार है। अब तक इस हिंसा में 46 लोगों की मौत हुई है जबकि 200 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं।

शाहरुख से मिलता है अनुराग मिश्रा का चेहराबता दें कि अनुराग मिश्रा और आरोपी शाहरुख का चेहरा मिलता जुलता है। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर अनुराग मिश्रा ही शाहरुख के नाम से वायरल हो गए। इतना ही नहीं कुछ टीवी चैनलों ने भी सोशल मीडिया पर वायरल अनुराग मिश्रा की तस्वीरें दिखा दीं। टीवी चैनलों की खबर देख दोस्तों ने अनुराग मिश्रा को बताया। अनुराग को जब इस बारे में पता चला तो उनके होश उड़ गए।

वाराणसी के रहने वाले हैं अनुराग मिश्रालाइव हिन्दुस्तान के मुताबिक सोशल मीडिया पर वायरल हुए अनुराग मिश्री अभी वाराणसी में हैं। अनुराग दादरा एवं नागर हवेली के सिलवासा के रहने वाले हैं और इस वक्त यूपी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए वाराणसी के होटल में रह रहे हैं। डरे-सहमे अनुराग ने देर किए बिना पुलिस का सहारा लिया। वे नजदीकी पुलिस थाने पहुंचे और पुलिस को अपनी पहचान बताई। पुलिस ने उन्हें मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। 

टॅग्स :दिल्ली हिंसादिल्लीउत्तर प्रदेशशामलीकैब प्रोटेस्टकेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए