लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हिंसा: पत्रकारों ने की केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से मुलाकात, मीडियाकर्मियों की सुरक्षा की मांग की

By भाषा | Updated: February 29, 2020 04:06 IST

प्रतिनिधिमंडल के बयान के अनुसार जावड़ेकर ने इस बात से सहमति जताई कि मीडिया को अनुकूल माहौल में काम करने देना चाहिए। मंत्री ने पत्रकारों को आश्वासन दिया कि वह पत्रकारों की सुरक्षा के विषय को संबंधित अधिकारियों के साथ उठाएंगे। 

Open in App

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया, इंडियन वीमेन्स प्रेस कोर और प्रेस एसोसिएशन से जुड़े पत्रकारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से मुलाकात की और उत्तर पूर्वी दिल्ली में हिंसा की घटनाओं को कवर कर रहे मीडियाकर्मियों पर हमलों के मामले में उनसे हस्तक्षेप की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल ने गुरूवार को जावड़ेकर से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा जिसमें सरकार से, खासतौर पर सूचना और प्रसारण मंत्रालय तथा गृह मंत्रालय से पुलिस को लोकतांत्रिक मूल्यों और संवेदनशीलता को बरकरार रखने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है।

ज्ञापन में उत्तर पूर्वी दिल्ली में हालिया दंगों के दौरान पुलिस के कथित खराब बर्ताव का उल्लेख किया गया है जहां पत्रकारों पर हमले किये गये, उनके साथ धक्कामुक्की की गयी और यहां तक कि लाठी और छड़ों से उन्हें पीटा गया।

प्रतिनिधिमंडल के बयान के अनुसार जावड़ेकर ने इस बात से सहमति जताई कि मीडिया को अनुकूल माहौल में काम करने देना चाहिए। मंत्री ने पत्रकारों को आश्वासन दिया कि वह पत्रकारों की सुरक्षा के विषय को संबंधित अधिकारियों के साथ उठाएंगे। 

टॅग्स :दिल्ली हिंसाप्रकाश जावड़ेकर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी 350 से ज्यादा सीट जीतेंगी, प्रकाश जावड़ेकर ने कहा-नौ साल में स्थिरता और विकास के साथ-साथ गरीबों का कल्याण

क्राइम अलर्टदिल्ली दंगों का आरोपी शाहरुख पठान को 4 घंटे की मिली पैरोल तो हीरो की तरह लोगों ने किया स्वागत, बजी सीटियां, वीडियो देखें

भारतजहांगीरपुरी हिंसा: CJI को पत्र लिख मामले पर स्वत: संज्ञान लेने का अनुरोध, कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

भारतदिल्ली दंगा: अदालत ने जेएनयू के पूर्व छात्र शरजील इमाम को जमानत देने से इनकार किया, कहा- प्रथम दृष्टया आरोप सही

भारतदिल्ली: छात्रनेता उमर खालिद की जमानत याचिका एक बार फिर खारिज, तीन बार टालने के बाद आया आदेश

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह