लाइव न्यूज़ :

Delhi Violence: ताहिर हुसैन के मामले अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, कहा- यदि हिंसा में AAP का कोई नेता है, तो... 

By अनुराग आनंद | Updated: February 27, 2020 18:03 IST

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हिंसा पर कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में हुए दंगों में घायल और निजी अस्पतालों में भर्ती लोगों के इलाज का खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली हिंसा मामले में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जिनके घर पूरी तरह जल गए उन्हें 5 लाख रुपये का मुआवजा मिलेगा।दिल्ली सरकार आगजनी, हिंसा के दौरान जले कागजात फिर से हासिल करने के वास्ते लोगों के लिए विशेष शिविर लगाएगी।

दिल्ली हिंसा में आम आदमी पार्टी के पार्षद ताहिर हुसैन के नाम आने पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यदि दिल्ली की हिंसा में  AAP नेता शामिल रहा हो, तो दोगुनी सजा दो। यही नहीं उन्होंने कहा कि यदि आप के कोई मंत्री भी हों तो उन्हें भी सजा दो।

 

 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हिंसा पर कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में हुए दंगों में घायल और निजी अस्पतालों में भर्ती लोगों के इलाज का खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी।

मृतकों के परिवार को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा, नाबालिग मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख का मुआवजा दिया जाएगा। गंभीर रूप से घायलों को 2 लाख रुपये का मुआवजा, मामूली रूप से घायल को 20 हजार का मुआवजा।

जिनके घर पूरी तरह जल गए उन्हें 5 लाख रुपये का मुआवजा, दुकान जलने पर भी 5 लाख रुपये का मुआवजा सरकार देगी। दिल्ली सरकार आगजनी, हिंसा के दौरान जले कागजात फिर से हासिल करने के वास्ते लोगों के लिए विशेष शिविर लगाएगी।

 

Delhi CM Arvind Kejriwal: Any person who is found guilty should be given stringent punishment. If any Aam Aadmi Party person is found guilty then that person should be given double the punishment. There should be no politics on the issue of national security. #DelhiViolencepic.twitter.com/ykrsL7sIA4— ANI (@ANI) February 27, 2020

 

AAP पार्षद ताहिर हुसैन ने छत पर बम मिलने के मामले में ये बड़ा बयान दिया- दिल्ली हिंसा मामले में अपने घर की छत पर पेट्रोल बमों के जखीरे व पत्थर रखने के मामले में AAP पार्षद ताहिर हुसैन ने बड़ा बयान दिया है। हिंसा को भड़काने के मामले में नाम सामने आने के बाद ताहिर ने पहली बार मीडिया के सामने कहा कि IB ऑफिसर अंकित शर्मी की मौत का मुझे दुख है। उन्हें न्याय मिलना चाहिए। मैं इस मामले में शामिल नहीं था, इस मामले की जांच होनी चाहिए। 

इसके अलावा, हिंसा में शामिल होने के आरोप पर AAP पार्षद ताहिर हुसैन ने कहा- मैंने हिंसा को रोकने की कोशिश की,  लोगों को अपनी बिल्डिंग पर चढ़ने से रोका। 24 फरवरी को पुलिस ने मेरी बिल्डिंग की तलाशी ली और हमें बाहर निकाली।

25 फरवरी को शाम चार बजे तक पुलिस वहां मौजूद थी। यही नहीं ताहिर हुसैन ने कहा कि यदि जरूरत हुई तो मैं पुलिस को इस मामले की जांच करने में हर तरह से मदद करने के लिए तैयार हूं।

कुमार विश्वास ने ताहिर हुसैन मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पूछा सवाल-

ताहिर हुसैन के घर की छत पर भारी मात्रा में ईंट-पत्थर और पेट्रोल बम मिलने की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसको लेकर कुमार विश्वास ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पर निशाना साधा है।

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'हे युधिष्ठिर अमित शाह और दिल्ली पुलिस माना आपको जहरीले नेताओं के भड़काऊ भाषणों वाले वीडियो नहीं मिलते तो क्या इस नेता की छत पर जमा पेट्रोल बमों के जखीरे भी नहीं दिखाई देते। IB का अफसर इस घर में खींच कर मारा गया और आज भी सबूत मीडिया दिखा रही है, आप नदारद क्यों हैं? जवाब दो?'

आईबी ऑफिसर अंकित शर्मा का शव चांदबाग के एक नाले में मिला था। अंकित शर्मा के परिवार वालों ने हत्या का आरोप ताहिर पर लगाया। हत्या का आरोप लगने के बाद ताहिर ने एक वीडियो जारी कर दावा किया है कि हिंसा भड़काने में उनका कोई हाथ नहीं है।

आप के पार्षद ने अपने एक रिश्तेदार के घर से वीडियो जारी कर अपने आप को निर्दोष बताया। ताहिर इसी इलाके में रहते थे। अंकित शर्मा के परिवार में उनके माता-पिता, एक भाई और एक बहन हैं। अंकित शर्मा 2017 में आईबी में भर्ती हुए थे।  

टॅग्स :दिल्ली हिंसादिल्लीअरविन्द केजरीवालताहिर हुसैनआम आदमी पार्टीनरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे