दिल्ली: अज्ञात बदमाशों ने जामिया के गेट पर की गोलीबारी

By भाषा | Published: February 3, 2020 01:06 AM2020-02-03T01:06:46+5:302020-02-03T01:12:11+5:30

जामिया मिल्लिया इस्लामिया परिसर के गेट संख्या पांच पर रविवार रात दो अज्ञात व्यक्तियों ने गोली चलाई। जामिया समन्वय समिति ने (जेसीसी) ने यह जानकारी दी।

Delhi: Unknown miscreants open fire at Jamia Gate | दिल्ली: अज्ञात बदमाशों ने जामिया के गेट पर की गोलीबारी

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

Highlightsजामिया मिल्लिया इस्लामिया परिसर के गेट संख्या पांच पर रविवार रात दो अज्ञात व्यक्तियों ने गोली चलाई। समिति द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि हमलावर एक लाल रंग की स्कूटी पर आए थे।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया परिसर के गेट संख्या पांच पर रविवार रात दो अज्ञात व्यक्तियों ने गोली चलाई। जामिया समन्वय समिति ने (जेसीसी) ने यह जानकारी दी।

समिति द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि हमलावर एक लाल रंग की स्कूटी पर आए थे। हमले में कोई हताहत नहीं हुआ।

बयान में कहा गया है कि एक बदमाश ने लाल रंग की जैकेट पहन रखी थी। पुलिस ने कहा कि वह समिति के दावों की जांच कर रही है।

Web Title: Delhi: Unknown miscreants open fire at Jamia Gate

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे