लाइव न्यूज़ :

विनिवेश पर तृणमूल सदस्यों ने किया रास में कार्यवाही का बहिष्कार, सभापति नायडू ने अनुमति नहीं दी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 8, 2019 16:51 IST

शून्यकाल के दौरान तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों ने सरकारी स्वामित्व वाली कंपनियों के विनिवेश का मुद्दा उठाना चाहा। सभापति एम वेंकैया नायडू ने इसकी अनुमति नहीं दी। नायडू ने कहा कि मुद्दे उठाने की एक प्रक्रिया होती है और वह किसी तरह के दबाव में नहीं आएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देइसके बावजूद तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों ने अपना मुद्दा उठाना चाहा। तब सभापति ने कहा कि कुछ भी रिकॉर्ड पर नहीं जाएगा।इस पर तृणमूल सदस्य अपने स्थान से उठ कर आगे आ गए और नारे लगाने लगे।

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के विनिवेश पर विरोध जताते हुए राज्यसभा में सोमवार को तृणमूल कांग्रेस के सदस्य कार्यवाही का बहिष्कार करते हुए सदन से बाहर चले गए।

शून्यकाल के दौरान तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों ने सरकारी स्वामित्व वाली कंपनियों के विनिवेश का मुद्दा उठाना चाहा। सभापति एम वेंकैया नायडू ने इसकी अनुमति नहीं दी। नायडू ने कहा कि मुद्दे उठाने की एक प्रक्रिया होती है और वह किसी तरह के दबाव में नहीं आएंगे।

उन्होंने कहा कि अगर समय बचेगा तब वह तृणमूल सदस्यों को उनका मुद्दा उठाने की अनुमति देंगे। इसके बावजूद तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों ने अपना मुद्दा उठाना चाहा। तब सभापति ने कहा कि कुछ भी रिकॉर्ड पर नहीं जाएगा। इस पर तृणमूल सदस्य अपने स्थान से उठ कर आगे आ गए और नारे लगाने लगे।

शून्यकाल के बाद जब प्रश्नकाल शुरू हुआ तब तृणमूल सदस्य सुखेन्दु शेखर राय ने व्यवस्था का प्रश्न उठाया। लेकिन सभापति ने कहा कि सदन में अभी व्यवस्था नहीं है। सभापति ने तृणमूल सदस्यों से अपने स्थानों पर लौट जाने को कहा। तृणमूल सदस्य अपने स्थानों पर आ गए।

सुखेन्दु शेखर राय ने दूसरी बार व्यवस्था का प्रश्न उठाने की अनुमति मांगी। लेकिन सभापति ने इंकार कर दिया। इस पर तृणमूल कांग्रेस के सदस्य कार्यवाही का बहिष्कार करते हुए सदन से बाहर चले गए। 

टॅग्स :संसद बजट सत्रटीएमसीसंसदभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मोदी सरकारममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत