स्वीडन का शाही जोड़ा पांच दिवसीय यात्रा पर दिल्ली पहुंचा

By भाषा | Published: December 2, 2019 09:58 AM2019-12-02T09:58:52+5:302019-12-02T09:58:52+5:30

दोनों देशों के बीच 2018 में द्विपक्षीय व्यापार 3.37 अरब डॉलर का था।

Delhi: Swedish King Carl XVI Gustaf and Queen Silvia arrive at Delhi Airport. | स्वीडन का शाही जोड़ा पांच दिवसीय यात्रा पर दिल्ली पहुंचा

एएनआई फोटो

Highlightsराजा अपने देश के उच्च स्तरीय उद्योगपतियों के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं।शाही जोड़ा दिल्ली में जामा मस्जिद, लाल किला और गांधी स्मृति जाएगा।

स्वीडन के राजा कार्ल सोलहवें गुस्ताफ तथा रानी सिल्विया सोमवार को पांच दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे। राजा गुस्ताफ राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे और दोनों देशों के बीच संबंध मजबूत करने पर चर्चा होगी। शाही दंपत्ति मुम्बई और उत्तराखंड भी जाएगा। शाही जोड़ा दिल्ली में जामा मस्जिद, लाल किला और गांधी स्मृति जाएगा। राजा गुस्ताफ की यह तीसरी भारत यात्रा है।

राजा अपने देश के उच्च स्तरीय उद्योगपतियों के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। अधिकारियों ने कहा, ‘‘ द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए कई दस्तावेजों पर हस्ताक्षर हो सकते हैं।’’ भारत और स्वीडन के बीच संबंध पिछले कुछ वर्षों में काफी बेहतर हुए हैं।

दोनों देशों के बीच 2018 में द्विपक्षीय व्यापार 3.37 अरब डॉलर का था। विदेश मंत्रालय ने कहा था, ‘‘ भारत और स्वीडन के बीच मित्रवत द्विपक्षीय संबंध हैं और लोकतंत्र, पारदर्शिता, स्वतंत्रता के अधिकार तथा कानून के शासन जैसे सिद्धांतों पर आधारित है। राजनीति, व्यापार, वैज्ञानिक और अकादमिक क्षेत्र में नियमित वार्ता ने हमारे द्विपक्षीय संबंधों को गति प्रदान की है।’’ 

Web Title: Delhi: Swedish King Carl XVI Gustaf and Queen Silvia arrive at Delhi Airport.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे