लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: कालकाजी मंदिर में जागरण के दौरान भरभराकर गिर स्टेज; दर्जनों लोग घायल, एक महिला की मौत

By अंजली चौहान | Updated: January 28, 2024 09:21 IST

दिल्ली के कालकाजी मंदिर में शनिवार रात बड़ा हादसा हो गया जिसमें एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई है।

Open in App

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के कालकाजी मंदिर में बड़ा हादसा हो गया है, जहां माता के जागरण के दौरान मंच भरभराकर गिर गया। इस घटना में करीब 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं, एक महिला की मौत हो गई। 

बताया जा रहा है कि 27-28 जनवरी की आधी रात को महंत परिसर में यह हादसा हुआ। घटना रात करीब 12 बजे के आस-पास हुई। 

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, कालकाजी मंदिर में रात के समय जागरण का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में सिंगर बी प्राक का लाइव शो था जिसमें करीब 1500 से 1600 लोग जमा हुए थे। इसी दौरान भीड़ आयोजकों और वीआईपी के परिवारों के बैठने के लिए बनाए गए मंच पर चढ़ गई। जिसके बाद मंच नीचे गिर गया। 

पुलिस ने बताया कि हादसे में करीब 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमें एक महिला जो गंभीर रूप से घायल हुई। उसे मैक्स अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हालांकि, महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। 

सिंगर बी प्राक ने वीडियो किया जारी 

हादसे के बाद बी प्राक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर घटना को लेकर दुख जताया है। सिंगर ने घायल लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनके सुरक्षित होने की कामना की। 

टॅग्स :कालकाजीTempleदिल्ली पुलिसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस