लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन में छूट के बाद शाहीन बाग इलाके में फिर से खुली दुकानें, पांच महीने से बंद

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 22, 2020 20:37 IST

कोरोना वायरस और लॉकडाउन से पहले शाहीन बाग में संशोधित नागरिकता कानून यानि सीएए को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के फैलाव को देखते हुए मार्च में ही दिल्ली पुलिस ने शाहीन बाग और अन्य स्थानों पर प्रदर्शन कर रहे लोगों को हटा दिया था।लॉकडाउन में दी गई छूट के बाद शाहीन बाग इलाके में दुकानें फिर से खुली।

नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण पूरे देश में लॉकडाउन 31 मई तक लागू है। इस बीच देश की राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में आज फिर से दुकानें खुलीं। यहां दुकानें तकरीबन पांच महीने बाद खुली हैं। दरअसल, कोरोना वायरस और लॉकडाउन से पहले शाहीन बाग में संशोधित नागरिकता कानून यानि सीएए को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहा था। 

मालूम हो, कोरोना वायरस के फैलाव को देखते हुए मार्च में ही दिल्ली पुलिस ने शाहीन बाग और अन्य स्थानों पर प्रदर्शन कर रहे लोगों को हटा दिया था। इस मामले पर पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पूर्व) आर पी मीणा ने कहा था कि कोरोना वायरस प्रकोप के कारण लॉकडाउन (बंद) लागू किए जाने के बाद शाहीन बाग में प्रदर्शन स्थल को खाली करने का अनुरोध किया गया था। अधिकारी के अनुसार जब प्रदर्शनकारियों ने जगह खाली करने से इनकार कर दिया तो कार्रवाई की गई और प्रदर्शन स्थल खाली करा लिया गया। 

बता दें कि दिल्ली में कोरोना वायरस के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 208 तक पहुंच गई है। वहीं, शुक्रवार को संक्रमण के 660 नए मामले सामने आए हैं, जो एक दिन में अब तक सबसे ज्यादा हैं। अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमितों की संख्या 12,319 पहुंच गई है। इससे पहले एक दिन में सबसे ज्यादा मामले 21 मई को रिकॉर्ड किए गए थे, तब 571 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

दिल्ली में ऐसा पहली बार हुआ है कि एक दिन में 600 से अधिक कोविड-19 के मामले सामने आए हैं। गुरुवार लगातार तीसरा दिन था, जब राष्ट्रीय राजधानी में एक दिन में 500 या अधिक नए मामले दर्ज किए गए। शुक्रवार को जारी बुलेटिन में दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 208 हो गई है और कुल मामले बढ़कर 12,319 हो गए हैं। बृहस्पतिवार तक संक्रमितों की संख्या 11,659 थी और 194 लोगों की मौत हुई थी।

(भाषा इनपुट भी)

टॅग्स :दिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरसशाहीन बाग़ प्रोटेस्टकैब प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?