लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: अमित शाह से नहीं मिल पाएंगे शाहीन बाग के प्रदर्शनकारी, पुलिस ने बताई ये है वजह

By अनुराग आनंद | Updated: February 16, 2020 09:28 IST

शाहीन बाग में प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को कहा था कि अमित शाह जी ने पूरे देश को उनसे मिलने और नागरिकता कानून से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए आमंत्रित किया है। इसलिए हम रविवार दोपहर 2 बजे उनसे मिलने के लिए जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग में पिछले कई दिनों से भारी संख्या में लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा था कि हमारा कोई प्रतिनिधिमंडल नहीं होगा, जिसको भी सीएए को लेकर कोई दिक्कत है, वे सब जा रहे हैं।

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग में प्रदर्शन कर रहे लोग रविवार (16 फरवरी) को गृह मंत्री अमित शाह से मिलने उनके आवास पर जाना चाहते थे। लेकिन, अब ये प्रदर्शनकारी नरेंद्र मोदी सरकार के गृहमंत्री अमित शाह से नहीं मिल सकेंगे। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने रविवार सुबह बताया कि हमने शाहीन बाग के  प्रदर्शनकारियों से पूछा कि गृह मंत्री से मिलने कौन सा प्रतिनिधिमंडल जाएगा। उन्होंने कहा कि सब जाकर मिलना चाहते हैं इसलिए मीटिंग से इनकार करना पड़ा।  

प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को ये कहा था-

बता दें कि समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान शाहीन बाग में प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों ने कहा था कि अमित शाह जी ने पूरे देश को उनसे मिलने और नागरिकता कानून से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए आमंत्रित किया है। इसलिए हम रविवार दोपहर 2 बजे उनसे मिलने के लिए जा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा था कि हमारा कोई प्रतिनिधिमंडल नहीं होगा, जिसको भी सीएए को लेकर कोई दिक्कत है, वे सब जा रहे हैं।'

वहीं, रिपोर्ट में गृह मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि कल (16 फरवरी) को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ ऐसी कोई बैठक निर्धारित नहीं की गई है। हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह ने एक टीवी चैनल में कहा था कि जिन्हें भी सीएए से जुड़े मुद्दों पर मुझसे चर्चा करना चाहता है मेरे कार्यालय से समय ले सकता है। हम तीन दिनों के अंदर समय देंगे। 

क्या है नागरिकता संशोधन कानून (CAA)सीएए के अनुसार हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदायों के जो सदस्य 31 दिसंबर 2014 तक पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से भारत आए हैं और जिन्हें अपने देश में धार्मिक उत्पीड़न का सामना पड़ा है, उन्हें गैरकानूनी प्रवासी नहीं माना जाएगा, बल्कि भारतीय नागरिकता दी जाएगी।

 

टॅग्स :दिल्लीशाहीन बाग़ प्रोटेस्टअमित शाहकैब प्रोटेस्टजामिया मिल्लिया इस्लामियानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील