लाइव न्यूज़ :

2020 में दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ हुए अपराधों में 25 प्रतिशत की कमी देखी गई - एनसीआरबी रिपोर्ट

By दीप्ती कुमारी | Updated: September 16, 2021 08:57 IST

हाल ही में एनसीआरबी ने 2020 में दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ हुए अपराधों की सूची जारी की है । रिपोर्ट के अनुसार महिलाओं के अपहरण के 2938 , दहेज के 110 मामले और भी कई मामले सामने आए हैं ।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में महिलाओं के खिलाफ अपराध में 25 प्रतिशत की कमी आई है दिल्ली में 2020 में महिलाओं के खिलाफ 10,093 और 2019 में 13,395 मामले आएं महिलाओं की प्रतिष्ठा भंग करने के 1,840 मामले सामने आए

दिल्ली : राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 महामारी और लॉकडाउन के बाद 2019 की तुलना में 2020 में महिला के खिलाफ हुए अपराधों में लगभग 25 प्रतिशत की कमी देखी गई है ।

2020 में महिलाओं के खिलाफ 10,093 मामले सामने आए थे । वहीं शहर में 2019 में 13,395 मामले सामने आए, जो पिछले वर्ष की तुलना में 24.65 प्रतिशत कम है । दिल्ली में 2020 में दिल्ली आंकड़ों के अनुसार,  2020 में, दिल्ली में महिलाओं पर उनकी प्रतिष्ठा को भंग करने के इरादे से  1,840 मामले, महिलाओं के अपहरण के 2,938 मामले, बलात्कार के प्रयास के नौ मामले और बलात्कार या सामूहिक बलात्कार के साथ एक हत्या के मामले दर्ज किए गए । दिल्ली पुलिस ने हमेशा इस बात पर जोर दिया है कि महिला सुरक्षा उनके लिए सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है और वह इस दिशा में काम करने को लेकर प्रतिबद्ध है । 

एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में पिछले साल पति या उसके रिश्तेदारों (आईपीसी की धारा 498 ए) द्वारा क्रूरता के 2,557 मामले दर्ज किए गए । इसमें कहा गया है कि 2020 में महिलाओं की गरिमा भंग करने  के कुल 416 मामले दर्ज किए गए और दहेज हत्या (आईपीसी की धारा 304 बी) के 110 मामले दर्ज किए गए । पिछले साल एसिड अटैक (आईपीसी की धारा 326ए) के दो मामले सामने आए थे । 

दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ घटती अपराधों की संख्या एक उम्मीद जगाती है कि दिल्ली में महिलाओं के  खिलाफ होने वाले अपराध खत्म हो जाएंगे ।  

टॅग्स :एनसीआरबीदिल्लीक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस