लाइव न्यूज़ :

दिल्ली दंगा: 'वंदे मातरम' गाने के लिए मजबूर करने के मामले में जांच में देरी, कोर्ट ने पुलिस को लगाई फटकार, स्टेटस रिपोर्ट मांगी

By विशाल कुमार | Updated: January 12, 2022 09:55 IST

यह मामला दिल्ली दंगे के दौरान वायरल हुए एक वीडियो से जुड़ा है जिसमें फैजान को कथित तौर पर बुरी तरह पीटते हुए दिल्ली पुलिस के जवान उन्हें राष्ट्रीय गीत गाने के लिए मजबूर कर रहे हैं। अदालत ने संबंधित पुलिस उपायुक्त के हस्ताक्षर के साथ जांच की एक विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट मांगी है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस पर 23 वर्षीय युवक फैजान को वंदे मातरम गाने के लिए मजबूर करने का आरोप है।2020 के दिल्ली दंगों के दौरान की घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हुआ था।अदालत ने संबंधित पुलिस उपायुक्त के हस्ताक्षर के साथ जांच की एक विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट मांगी है।

नई दिल्ली: साल 2020 में हुए दिल्ली दंगे के दौरान एक 23 वर्षीय युवक फैजान को 'वंदे मातरम' गाने के लिए मजबूर किए जाने के मामले में जांच में देरी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सवाल उठाए हैं।

यह मामला दिल्ली दंगे के दौरान वायरल हुए एक वीडियो से जुड़ा है जिसमें फैजान को कथित तौर पर बुरी तरह पीटते हुए दिल्ली पुलिस के जवान उन्हें राष्ट्रीय गीत गाने के लिए मजबूर कर रहे हैं। अदालत ने संबंधित पुलिस उपायुक्त के हस्ताक्षर के साथ जांच की एक विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट मांगी है।

इस दौरान जब दिल्ली पुलिस ने अदालत को बताना चाहा कि उन्होंने इस मामले में एक हेड कॉन्सटेबल से पूछताछ की है तो जस्टिस मानक गुप्ता ने कहा कि घटना को दो साल हो गए हैं और आपने केवल कुछ लोगों की पहचान की है।

अदालत फैजान की मां किस्मतुन की याचिका पर सुनवाई कर रही है जिन्होंने अपने बेटे की मौत के मामले में एसआईटी जांच की मांग की है। उनका बेटा चार अन्य मुस्लिम युवकों के साथ वीडियो में कैद हुआ था।

किस्मतुन ने अपनी याचिका में दावा किया है कि पुलिस ने उनके बेटे को गैरकानूनी रूप से हिरासत में लिया और इलाज मुहैया कराने से इनकार कर दिया जिसके कारण उनकी 26 फरवरी, 2020 को मौत हो गई।

टॅग्स :दिल्ली हिंसादिल्ली पुलिसकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

क्राइम अलर्टनितिन गडकरी मामलाः 100 करोड़ रुपये की रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, ₹35000 का जुर्माना, पुजारी और पाशा को 5 साल की सजा

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

क्राइम अलर्टदिल्ली में बेखौफ अपराधी! नांगलोई में बस में महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार