लाइव न्यूज़ :

दिल्ली दंगा: उच्च न्यायालय ने हत्या, साजिश के मामले में दो व्यक्तियों को जमानत दी

By भाषा | Updated: April 10, 2021 18:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अप्रैल दिल्ली उच्च न्यायालय ने पिछले साल उत्तरपूर्वी दिल्ली में हुए सांप्रदायिक दंगे से जुड़े हत्या एवं आपराधिक साजिश के एक मामले में अभियोजन का सामना कर रहे दो व्यक्तियों को जमानत दे दी है।

न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत ने कहा कि आरोपी प्रदीप राय और अमन कश्यप न्यायिक हिरासत में हैं और अभी सुनवाई में अच्छा-खासा वक्त लगेगा।

वैसे इस मामले के गुण-दोष पर कोई टिप्पणी किये बगैर उच्च न्यायालय ने कहा कि उसकी राय है कि दोनों जमानत के हकदार हैं।

उच्च न्यायालय ने निर्देश दिया कि 20,000-20,000 रूपये के निजी बांड और इतनी ही राशि के मुचलके के आधार पर दोनों आरोपियों को जमानत पर रिहा किया जाए।

उसने उन्हें किसी भी सरकारी गवाह को परोक्ष या प्रत्यक्ष तौर पर प्रभावित नहीं करने का निर्देश दिया।

उत्तरपूर्वी दिल्ली के दयालपुर थाने में दर्ज की गयी प्राथमिकी में इन दोनों ही आरोपियों पर हत्या, दंगा फैलाने, आपराधिक साजिश के आरोप हैं।

इससे पहले निचली अदालत ने यह कहते हुए आरोपियों की जमानत अर्जियां खारिज कर दी थीं कि चश्मदीद गवाह के बयानों को बस इस आधार पर कूड़ेदान में नहीं फेंका जा सकता है कि वे ‘भरोसेमंद गवाह’ नहीं हैं।

पिछले साल उत्तरपूर्वी दिल्ली में संशोधित नागरिकता कानून के समर्थकों एवं विरोधियों के बीच झड़प के बीच 24फरवरी को सांप्रदायिक हिंसा भड़क गयी थी। उसमें 53 लोगों की जान चली गयी थी और करीब 200 लोग घायल हो गये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos