लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल के कारण सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित, अफरा-तफरी का माहौल

By विशाल कुमार | Updated: December 28, 2021 14:28 IST

सोमवार को पुलिस की कार्रवाई के बाद प्रदर्शनकारी डॉक्टरों ने अस्पतालों में चिकित्सा सेवाएं पूरी तरह बंद करने का आह्वान किया है। डॉक्टर दिल्ली पुलिस द्वारा उनके खिलाफ की गई कार्रवाई के लिए माफी की मांग कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र संचालित सफदरजंग अस्पताल में ओपीडी काउंटर बंद रहने से अफरा-तफरी मच गई।एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने भीसभी गैर-आपातकालीन काम बंद कर दिए हैं।

नई दिल्ली:दिल्ली के रेजिडेंट डॉक्टरों के सोमवार से जारी विरोध प्रदर्शन के कारण राष्ट्रीय राजधानी के अस्पतालों में अफरातफरी जैसी स्थिति पैदा हो गई क्योंकि मरीजों के लिए सभी ओपीडी काउंटर बंद हो गए हैं।

सोमवार को पुलिस की कार्रवाई के बाद प्रदर्शनकारी डॉक्टरों ने अस्पतालों में चिकित्सा सेवाएं पूरी तरह बंद करने का आह्वान किया है। डॉक्टर दिल्ली पुलिस द्वारा उनके खिलाफ की गई कार्रवाई के लिए माफी की मांग कर रहे हैं।

केंद्र संचालित सफदरजंग अस्पताल में ओपीडी काउंटर बंद रहने से अफरा-तफरी मच गई। डॉक्टरों ने इमरजेंसी वार्ड के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और सभी आपातकालीन सेवाएं बाधित हो रही हैं।

सफदरजंग में आज भी प्रदर्शन जारी है जबकि पुलिस का कहना है कि वे उन्हें कैंपस छोड़ने और सड़क जाम नहीं करने देगी।

दिल्ली का चाचा नेहरू चिल्ड्रन हॉस्पिटल भी बुरी तरह प्रभावित हुआ क्योंकि प्रदर्शनकारी डॉक्टरों ने मरीजों को अस्पताल आने से रोकने के लिए मुख्य दरवाजे बंद कर दिए।

राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉक्टरों ने भी कुछ देर के लिए ओपीडी और अन्य चिकित्सा सेवाएं बंद कर दीं।

इस बीच, एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने भी मंगलवार से सभी गैर-आपातकालीन काम बंद कर दिए हैं। वे सोमवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान डॉक्टरों पर की गई हिंसा के खिलाफ सरकार से सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

प्रदर्शनकारी डॉक्टरों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शिकायत दर्ज कराने के लिए सफदरजंग अस्पताल से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय कार्यालय की ओर मार्च निकाला था।

देशभर के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन 27 नवंबर से नीट-पीजी काउंसलिंग 2021 को कई बार स्थगित किए जाने और उसके बाद मेडिकल कॉलेजों में रेजिडेंट डॉक्टरों के नए बैच के प्रवेश को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

एक प्रदर्शनकारी डॉक्टर ने कहा कि आज भी हम सुप्रीम कोर्ट की ओर मार्च करने की कोशिश कर रहे हैं। कल हमने जाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने हमें रोका और हमारे रेजिडेंट डॉक्टरों के साथ मारपीट की।

टॅग्स :दिल्लीडॉक्टरों की हड़तालPoliceमोदी सरकारUnion Health Ministry
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

क्राइम अलर्टअनोखा चोर! कांग्रेस कार्यालय से चुराए 72 नल, पीछे छोड़ गया 'रोमांटिक' नोट

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र